लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को नितिन गडकरी ने दिया करार जवाब, इन मुद्दों पर बोलने की चुनौती दी थी कांग्रेस अध्यक्ष ने

By विकास कुमार | Updated: February 6, 2019 12:58 IST

राहुल गांधी के ट्वीट का गडकरी ने भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि पहले अपना घर राहुल गांधी को संभाल लेना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ये साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री तो मोदी जी ही बनेंगे.

Open in App

हाल के दिनों में नितिन गडकरी के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है. उनके एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं जिससे कहीं न कहीं बीजेपी नेतृत्व के प्रति उनकी नाराजगी खुल कर सामने आ रही है. लेकिन नितिन गडकरी का आरोप है कि मीडिया उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है. हाल ही में दिया गया उनका बयान कि जनता वादे पूरा नहीं होने पर पिटाई भी करती है, उनके इस बयान के बाद बीजेपी बैकफूट पर नजर आई. बीजेपी के बड़े नेता उनके इस बयान पर चुप्पी साध गए. 

 

नितिन गडकरी के बयान को विपक्ष ने बखूबी भुनाने की कोशिश की. तमाम नेता नितिन गडकरी का समर्थन करते हुए दिखे. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मौके का फायदा उठाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि मोदी कैबिनेट में गडकरी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो सरकार की फ्लॉप हो चुकी नीतियों की खुल कर आलोचना करते हैं. उन्होंने इसके लिए नितिन गडकरी को शाबासी भी दी. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये चैलेंज भी दिया कि राफ़ेल मुद्दे पर भी उन्हें कुछ बोलना चाहिए. कुछ देर बाद किए एक और ट्वीट में उन्होंने जॉब पर भी बोलने को कहा. 

अब राहुल गांधी के ट्वीट का गडकरी ने भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि पहले अपना घर राहुल गांधी को संभाल लेना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ये साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री तो मोदी जी ही बनेंगे. 

 

 

टॅग्स :नितिन गडकरीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील