लाइव न्यूज़ :

NITI Aayog meeting in Delhi: INDIA ब्लॉक में फूट!, नीति आयोग की नौवीं बैठक में सीएम ममता और सोरेन होंगे शामिल, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता, ये मुख्यमंत्री नहीं आएंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 26, 2024 16:16 IST

NITI Aayog meeting in Delhi: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNITI Aayog meeting in Delhi: पीएम नरेन्द्र मोदी नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।NITI Aayog meeting in Delhi: बंगाल, बिहार, झारखंड और असम को बांटने की साजिश चल रही है।NITI Aayog meeting in Delhi: बजट के विरोध स्वरूप बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।

NITI Aayog meeting in Delhi: आम बजट 2024-25 को लेकर विपक्षी दलों का संसद में हल्ला बोल जारी है। नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक 27 जुलाई को हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौवीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बीच विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) ब्लॉक में फूट पड़ गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह 27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी। ममता बनर्जी ने कहा था कि शामिल नहीं होंगी। इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो रहे हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (द्रमुक), केरल के मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता पिनराई विजयन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (आम आदमी पार्टी) और कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (झामुमो) के बैठक में शामिल होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (26 जुलाई) कहा कि वह शनिवार (27 जुलाई) को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में बंगाल के साथ हुए राजनीतिक भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी।

दिल्ली रवाना होने से पहले अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के अध्यक्ष ने कहा कि मैं नीति आयोग की बैठक में बंगाल के साथ किए जा रहे राजनीतिक भेदभाव का विरोध करूंगी। बजट में जिस तरह से उन्होंने बंगाल और अन्य विपक्ष के साथ भेदभाव किया है। हम उस पर सहमत नहीं हो सकते।

दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह बैठक में शामिल होंगी और भेदभावपूर्ण बजट और बंगाल और अन्य विपक्ष शासित राज्यों को विभाजित करने की साजिश के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी।

इसमें विकसित भारत से जुड़े दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा होगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक 27 जुलाई को होगी।’’

भारत को अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष यानी 2047 तक 30,000 अरब अमेरिकी डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए एक ‘दृष्टिकोण दस्तावेज’ तैयार किया जा रहा है। नीति आयोग को 2023 में 10 क्षेत्रीय विषयगत दृष्टिकोणों को समेकित कर ‘विकसित भारत एट 2047’ के लिए एक संयुक्त दृष्टिकोण तैयार करने का कार्य सौंपा गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगालझारखंडहेमंत सोरेनसिद्धारमैयातेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप