लाइव न्यूज़ :

Bihar: जेडीयू कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2026 16:02 IST

Bihar: वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है। इसी को लेकर मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था।

Open in App

Bihar:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू सदस्यता ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहलीबार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय पहुंचते ही युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया "बिहार का सीएम कैसा होम निशांत कुमार जैसा हो।" ‘सीएम नीतीश जिंदाबाद’, ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 

बताया जाता है कि इस दौरान निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगता है। इसी को लेकर मैं पार्टी ऑफिस पहुंचा था।

हमने यहां लोगों की समस्याएं सुनी। बता दें कि निशांत कुमार ने 8 मार्च को जदयू की सदस्यता ली है और उसके बाद से वे लगातार राजनीति में सक्रिय नजर आ रहे हैं। पार्टी कार्यालय में उनके साथ बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। सुनील कुमार ने बताया कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। उन्होंने कहा कि उसी कार्यक्रम के सिलसिले में वे पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।

जब सुनील कुमार से यह पूछा गया कि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक बात है। निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली थी।

सदस्यता लेने के बाद उन्होंने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद भी लिया। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जदयू का गमछा और टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा था कि वे पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे और पिछले 20 वर्षों में उनके पिता द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

टॅग्स :जेडीयूबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?