लाइव न्यूज़ :

महिला बैंक कर्मी से पुलिसवाले ने की बदसलूकी, सीतारमण ने कहा- उनकी सुरक्षा, सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं

By भाषा | Updated: June 24, 2020 13:00 IST

गुजरात के सूरत में एक सिपाही ने महिला बैंक कर्मी के साथ बदसलूकी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मामले पर संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा कि उनके कार्यालय ने इस बारे में सूरत शहर के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट से से बात की है।पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट ने भरोसा दिलाया है कि दोषी कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया जाएगा।

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत में एक महिला बैंककर्मी के साथ बैंक परिसर में ही मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि उनकी इस मामले पर नजर है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

सीतारमण ने ट्वीट कर कहा कि उनके कार्यालय ने इस बारे में सूरत शहर के पुलिस आयुक्त आर बी ब्रह्मभट्ट से से बात की है। पुलिस आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि दोषी कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया जाएगा। महिला बैंककर्मी के साथ मारपीट का वीडियो मंगलवार को ट्विटर पर वायरल हुआ।

सीतारमण ने कहा, ‘‘हमारी इस मामले पर नजदीकी नजर है। सभी बैंककर्मियों की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बैंककर्मी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सूरत के जिलाधिकारी से भी बात की है। हालांकि, इस समय वह अवकाश पर हैं, लेकिन उन्होंने मंगलवार रात दायर प्राथमिकी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील