लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल आधिकारियों की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई जारी, निर्भया के वकील ने कहा- चारों दोषी कर रहे नाटक

By स्वाति सिंह | Updated: February 1, 2020 18:11 IST

तिहाड़ में बंद निर्भया मामले के दोषियों मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31)को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी लेकिन दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को फांसी की सजा अनिश्चितकाल के लिए टाल दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट में तिहाड़ आधिकारियों की याचिका पर सुनवाई राष्ट्रपति ने आज विनय की दया याचिका खारिज कर दी।

दिल्ली उच्च न्यायालय दोषियों की फांसी पर लगी रोक को चुनौती देने वाली तिहाड़ जेल की याचिका पर आज ही सुनवाई कर रहा है। निर्भया केस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अपने सबमिशन में कहा कि सभी चारों अपराधी कानून की प्रक्रिया का लुत्फ उठा रहे हैं। वे मिलकर इस तरह से अभिनय कर रहे हैं कि किसी भी तरह यह जघन्य अपराध में सजा न मिले।उन्होंने कहा कि कल मौत की सजा को स्थगित करने के लिए एक आवेदन दायर किया गया था। आवेदन में लिखित कारणों में से किसी की भी न्यायिक जांच नहीं जा सकता है। यह मामला इतिहास में एक के बाद एक जघन्य अपराधों के रूप में सामने आएगा जहां, आरोपियों ने कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग किया है। बता दें कि महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा था, ‘‘राष्ट्रपति द्वारा विनय कुमार शर्मा की दया याचिका खारिज किए जाने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन सभी चारों दोषियों को फांसी देने की तारीख तय करने के लिए हाईकोर्ट गया है।'

तिहाड़ में बंद निर्भया मामले के दोषियों मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31)को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी दी जानी थी लेकिन दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को फांसी की सजा अनिश्चितकाल के लिए टाल दी। पवन, विनय और अक्षय के वकील ए पी सिंह ने दलील दी कि उनके कानूनी विकल्प के रास्ते अब भी बचे हैं, इसलिए फांसी की तारीख अनिश्चित है। अभी तक दोषी मुकेश सारे कानूनी विकल्प अपना चुका है। उसकी दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 17 जनवरी को खारिज कर दी थी और राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ उसकी अपील उच्चतम न्यायालय ने 29 जनवरी को खारिज कर दी। 

विनय कुमार शर्मा और अक्षय की सुधारात्मक याचिकाएं शीर्ष अदालत खारिज कर चुकी है। तिहाड़ जेल के अधिकारिसों ने कहा कि दोषियों में से एक अक्षय ने शनिवार को राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका भेजी थी। इससे पहले, राष्ट्रपति ने आज विनय की दया याचिका खारिज कर दी।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं