लाइव न्यूज़ :

निर्भया मामला: तिहाड़ जेल ने 4 दोषियों से कहा- 7 दिन में दया याचिका दायर नहीं हुई तो फांसी पर लटकाने का काम शुरू हो जाएगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 31, 2019 17:12 IST

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में मौत की सजा पाए चारों दोषियों के लिए दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल ने नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के चारों दोषियों को आखिरी विकल्प के लिए नोटिस दिया है।तिहाड़ जेल ने कहा कि अगर सात दिन के भीतर राष्ट्रपति को दया याचिका दायर नहीं की तो आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में मौत की सजा पाए चारों दोषियों के लिए दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल ने नोटिस जारी किया है। तिहाड़ जेल के अधीक्षक ने चारों दोषियों से कहा है, "यह सूचित किया जाता है कि भारत के राष्ट्रपति के समक्ष मृत्युदंड को लेकर दया याचिका की गुहार लगाने के अलावा आपके मामले में सभी तरह के कानूनी उपचार खत्म हो गए हैं।

अगर राष्ट्रपति के समक्ष अपने मृत्युदंड को लेकर दया याचिका दायर करना चाहते हैं तो आपको इसे नोटिस की रसीद मिलने के सात दिन के भीतर जेल अधिकारियों के जरिये करना होगा। ऐसा न होने पर यह मान लिया जाएगा कि आप अपने मामले दया याचिका दायर नहीं करना चाहते हैं और जेल प्रशासन कानून के अनुसार आगे की जरूरी कानूनी कार्यवाही शुरू करेगा।''

बता दें 2012 में 16 दिसंबर को दक्षिण दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक बस में एक युवती की गैंगरेप के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। दोषियों ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दी थी। इस मामले ने पूरे देश में उबाल ला दिया था। मामले में पांचों दोषी पकड़ लिए गए थे। दोषियों को मृत्युदंड मिला हुआ है।  

इस मामले के एक आरोपी राम सिंह ने आत्मगिलानी के चलते तिहाड़ जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। वहीं बचे चार दोषियों में से  अक्षय, विनय और मुकेश तिहाड़ जेल में बंद हैं जबकि पवन मंडोली जेल में बंद है। इन चारों दोषियों के पास राष्ट्रपति के पास मृत्युदंड से बचने के लिए दया याचिका दायर करने की मोहलत बाकी है। 

इनको दिए गए नोटिस के मुताबिक, अगर इन्होंने राष्ट्रपति को दया याचिका दाखिल नहीं की तो तिहाड़ जेल प्रशासन निचली अदालत में अर्जी देकर डेथ वारंट हासिल कर लेगा और फिर चारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरामनाथ कोविंदरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों