लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: साइकिल खरीदने के लिए 9 साल की बच्ची ने इकट्ठे किए थे पैसे, पीड़ितों का दर्द देख किए दान

By भाषा | Updated: August 20, 2018 14:55 IST

राज्य के विल्लुपुरम क्षेत्र की अनुप्रिया ने टीवी पर केरल की तबाही देखने के बाद चार साल तक जमा की गई 9,000 रुपये की अपनी बचत को दान करने का फैसला किया। 

Open in App

विल्लुपुरम, 20 अगस्त:केरल की विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित होकर तमिलनाडु की नौ वर्षीय एक बच्ची ने साइकल खरीदने के लिए चार साल तक जमा की गई राशि को राहत कार्यों के लिए दान कर दिया। उसके इस काम से द्रवित साइकल बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी ने अब बच्ची को उसके सपनों की साइकल तोहफे में देने का वादा किया है।

राज्य के विल्लुपुरम क्षेत्र की अनुप्रिया ने टीवी पर केरल की तबाही देखने के बाद चार साल तक जमा की गई 9,000 रुपये की अपनी बचत को दान करने का फैसला किया। 

उसने यहां संवाददाताओं को बताया, “मैंने एक साइकल खरीदने के लिए पिछले चार सालों से पैसे (करीब 9,000 रुपये) जमा किए थे। लेकिन मैंने टीवी पर केरल बाढ़ के दृश्य देखे और राशि दान करने का फैसला किया।” मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाली अनुप्रिया ने कई लोगों का दिल जीत लिया और हीरो साइकल्स ने इस बात पर खास तौर पर गौर किया। 

हीरो साइकल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर “मानवता के समर्थन के उसके भाव’ की प्रशंसा की और कहा कि उसे उनकी तरफ से एकदम नई साइकल मिलेगी। हीरो मोटर्स कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पंकज एम मुंजाल ने अनुप्रिया को एक “नेक इंसान” बताया और उसे हर साल एक नई साइकल देने का आश्वासन दिया। केरल से कांग्रेस के सासंद शशि थरूर ने कंपनी के रवैये का स्वागत किया। आपको बता दें, केरल बारिश और बाढ़ की भयानक त्रासदी से गुजर रहा है। रविवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 और लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ पिछले 10 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संक्या 210 हो गई है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के कहर का सामना कर रहे केरल में मूसलाधार बारिश की वजह से विस्थापित लोगों की संख्या मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 7.24 लाख बताई।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रभावित लोगों को बचा लिया गया है और अब सरकार का ध्यान उनके पुनर्वास पर होगा। राज्य में 29 मई को मॉनसून के आगमन के बाद से कुल मिलाकर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक तकरीबन 400 लोगों की मौत हुई है। इससे राज्य के पर्यटन उद्योग को काफी झटका लगा है। बाढ़ में हजारों एकड़ जमीन पर खड़ी फसल तबाह हो गई है और आधारभूत संरचना को भारी क्षति पहुंची है। अगले चार दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना है लेकिन बाढ़ का खतरा अभी बना हुआ है क्योंकि डैम अभी-अभी भी खुले हुए हैं।

टॅग्स :केरल बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत