लाइव न्यूज़ :

निक्की तंबोली के भाई की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 19:22 IST

Open in App

मुंबई, चार मई ‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतिस्पर्धी अभिनेत्री निक्की तंबोली ने मंगलवार को कहा कि उनके भाई की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के चलते मौत हो गयी।

निक्की तंबोली (24) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि 29 वर्षीय उनके भाई जतीन को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं और उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद पिछले महीने एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें निमोनिया भी सामने आया। उन्हें ट्यूबरकुलोसिस बीमारी थी।

अभिनेत्री ने लिखा कि उनके भाई बस एक ही फेफड़े पर ‘जिंदा’ थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘ आज सुबह, उनके हृदय की धड़कन रूक गयी और उसने काम करना बंद कर दिया। ईश्वर मेरे और मेरे परिवार के प्रति हमेशा दयालु रहे हैं। उन्होंने कई बार मेरे भाई की जान बचायी। लेकिन, जैसा कि हम कहते हैं कि किस्मत में जो लिखा होता है, उसे कोई बदल नहीं सकता।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं कि जिन्होंने मेरे भाई के लिए प्रार्थना की। वह अस्पताल से तंग आ गये थे। वह बेहतर स्थान एवं बेहतर हाथों में हैं। ईश्वर उन्हें देखेंगे।’’

अभिनेत्री ने एक अन्य पोस्ट में अपने भाई का फोटो भी साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी