लाइव न्यूज़ :

Omicron Variant: गुजरात के इन शहरों में 25 दिसंबर से लगेगा नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2021 20:05 IST

अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में वर्तमान कोविड-19 स्थिति को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के चुनिंदा शहरों में लगेगा नाइट कर्फ्यूगुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश में कल से लागू होगा नाइट कर्फ्यू

गांधीनगर: देश में तेजी से बढ़ रहे ओमीक्रोन के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब तक इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 300 के पार चला गया है। राज्य सरकारें भी इसको लेकर सचेत हो गई हैं। सरकारें इसके संक्रमण को रोकने के लिए कदम उठा रही हैं। गुजरात सरकार ने अपने कई शहरों में रात्रि लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय से यह आदेश जारी किया गया है। नाइट कर्फ्यू 25 दिसंबर से लागू होगा। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश में कहा गया है कि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में वर्तमान कोविड-19 स्थिति को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। गुजरात में ओमीक्रोन के अब तक 30 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा राज्य की सरकारों ने भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर 25 दिसंबर से रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। यह कर्फ्यू राज्य व्यापी होगा। वहीं मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार से यह निर्णय लिया जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कोविड-19 के प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन करवाएगी। नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं देश में अब तक ओमीक्रोन के 358 मामले सामने आ चुके हैं। बीचे 24 घंटे में ‘ओमीक्रोन’ के 122 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इनमें से 100 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 88 मामले, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और गुजरात में 30 मामले सामने आए।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)गुजरातकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो