लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की इस 'दुकान' से निक ने बनवाई थी प्रियंका के लिए अंगूठी

By भाषा | Updated: July 29, 2018 15:50 IST

प्रियंका जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत ’ में काम रही थीं लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। 

Open in App

लॉस एंजिलिस, 29 जुलाई: अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है। दोनों दो महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 

‘पीपुल ’ पत्रिका की खबर के अनुसार जोनस ने लंदन में प्रियंका के 36 वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी भेंट की। एक सूत्र के मुताबिक जोनस ने न्यूयार्क सिटी में स्थित टिफनी (मंहगे आभूषण की एक रिटेलर कंपनी) स्टोर से प्रियंका के लिए सगाई की अंगूठी खरीदी। 

सूत्र ने कहा , ‘‘वे काफी खुश हैं। उनके (निक) दोस्त और परिवार के लोगों ने उन्हें कभी भी इतना खुश नहीं देखा है और वे उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वह (निक) निश्चित रूप से उन्हें (प्रियंका) लेकर बेहद गंभीर हैं। ’’ 

दोनों की सगाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर ने इशारों इशारों में यह बात कह दी। 

प्रियंका जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत ’ में काम रही थीं लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। 

इसे लेकर जफर ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘इसका कारण बहुत बहुत खास है। उन्होंने (प्रियंका) हमें ‘निक ऑफ टाइम ’ (आखिरी समय) में अपने फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। ’’

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPriyanka chopra: जानिए, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपना खुद का ब्रांड कैसे बनाया

रिश्ते नातेप्रियंका और निक: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते की ये खास बातें पता होनी चाहिए आपको

बॉलीवुड चुस्कीक्यों न्यूबॉर्न बेबी के साथ Priyanka Chopra और Nick Jonas की पिक्चर हो रही है वायरल

बॉलीवुड चुस्कीझूठी हैं प्रियंका और निक के तलाक की खबरें, दोस्त ने कहा- US मैगजीन पर देसी गर्ल करेंगी मुकदमा

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका और निक जोनस की शादी में खुश नहीं थी मां मधु चोपड़ा, 'देसी गर्ल' ने खुद किया खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी