झूठी हैं प्रियंका और निक के तलाक की खबरें, दोस्त ने कहा- US मैगजीन पर देसी गर्ल करेंगी मुकदमा

By पल्लवी कुमारी | Published: April 4, 2019 07:09 AM2019-04-04T07:09:54+5:302019-04-04T07:09:54+5:30

2018 के अंत में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। राजस्थान में प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय रिवास और क्रिश्चियन धर्म दोनों तरीके से शादी की थी। 

priyanka chopra and nick jonas to sue US OK magazine for divorce rumours | झूठी हैं प्रियंका और निक के तलाक की खबरें, दोस्त ने कहा- US मैगजीन पर देसी गर्ल करेंगी मुकदमा

झूठी हैं प्रियंका और निक के तलाक की खबरें, दोस्त ने कहा- US मैगजीन पर देसी गर्ल करेंगी मुकदमा

Highlightsयूएस मैगजीन ओके के रिपोर्ट के अनुसार, " प्रियंका और निक हर बात के लिए लड़ते हैं।''प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का इस पर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबर रिपोर्ट करने वाली यूएस मैगजीन (OK! magazine) के खिलाफ मुकदमा करने वाले हैं। यूएस मैगजीन ओके ने रिपोर्ट की थी कि प्रियंका और निक शादी के 117 दिन बाद ही तलाक लेने वाले हैं। 

अंग्रेजी वेबसाइट इन.कॉम के मुताबिक, प्रियंका के करीबी ने बताया है, 'प्रियंका ने यूएस मैगजीन पर मुकदमा चलाने का पूरा मन बना लिया है। एक बार जब प्रियंका नकारात्मक अफवाह-छेड़छाड़ से निपटने के लिए अपना मन बना लेती है, तो उसे रोकना आसान नहीं है। उस मैगजीन को घुटनों पर लाने के लिए प्रियंका ने अपने लीगल टीम को आदेश दे दिया है।'

प्रियंका के करीबी दोस्त ने बताया, सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस वक्त ये खबर आई प्रियंका निक के साथ छुट्टियां मना रही थीं।  मैं उन दोनों से पिछले हफ्ते मिला था। दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। 

यूएस मैगजीन के खिलाफ मुकदमा करने को तैयार हैं। मैगजाीन ने खबर छापी थी कि प्रियंका और निक शादी के 117 दिन में ही अलग होने जा रहे हैं। ओके नाम की मैगजीन ने सोर्स के हवाले से खबर छापी थी कि दोनों में हर रोज लड़ाई हो रही है। दोनों काम, पार्टी और साथ रहने हर चीज के लिए लड़ रहे हैं। दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली और अब वो भुगत रहे हैं। उनकी शादी खतरे में हैं। 

 यूएस मैगजीन ओके ने रिपोर्ट में किया था ये दावा 

यूएस मैगजीन ओके के रिपोर्ट के अनुसार, " प्रियंका और निक हर बात के लिए लड़ते हैं, चाहे वो काम, पार्टी करना, साथ में समय बिताना हो। दोनों की शादी बस एक धागे से लटकी हुई है। दोनों ने जल्दबाजी में शादी की थी। शादी के चंद दिनों के अंदर ही इनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है।''  ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा का इस पर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

2018 के अंत में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। राजस्थान में प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय रिवास और क्रिश्चियन धर्म दोनों तरीके से शादी की थी।    

Web Title: priyanka chopra and nick jonas to sue US OK magazine for divorce rumours

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे