प्रियंका और निक जोनस की शादी में खुश नहीं थी मां मधु चोपड़ा, 'देसी गर्ल' ने खुद किया खुलासा

By मेघना वर्मा | Published: January 30, 2019 07:45 PM2019-01-30T19:45:58+5:302019-01-30T19:45:58+5:30

द एलेन शो हॉलीवुड का सबसे पॉपुलर चैट शो इससे पहले दीपिका पादुकोण भी इस शो पर आ चुकी हैं।

priyanka chopra says that her mom madhu chopra was upset while nick jonas and priynka throughout the wedding | प्रियंका और निक जोनस की शादी में खुश नहीं थी मां मधु चोपड़ा, 'देसी गर्ल' ने खुद किया खुलासा

प्रियंका और निक जोनस की शादी में खुश नहीं थी मां मधु चोपड़ा, 'देसी गर्ल' ने खुद किया खुलासा

साल 2018 बॉलीवुड गलियारों में शादी के लिहाज से जाना गया। इस साल में ना सिर्फ सोनम कपूर और दीपिका-रणवीर की शादी हुई बल्कि प्रियंका चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंध गई। शादी के बाद प्रियंका पहली बार हॉलीवुड के फेमस टॉक शो द एलेन शो पर आ रही हैं। इस शो पर उन्होंने अपनी शादी से जुड़े कई राज खोले जिनमें सबसे बड़ा यही राज था कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चलते उनकी मां मधु चोपड़ा खुश नहीं थीं। 

शादी के  बाद पहला टाक शो

शादी के बाद प्रियंका ऐसे किसी टॉक शो पर पहली बार जा रही। इससे पहले भी एक बार देसी गर्ल इस शो पर आ चुकी हैं मगर शादी के बाद ये उनका पहला टॉक शो है तो लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। शो के दौरान  प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनकी मां शादी के समय खुश नहीं थीं। दरअसल प्रियंका ने अपनी शादी में कुछ गिने-चुने 200 लोगों को बुलवाया था जिसकी वजह से उनकी मां थोड़ा अपसेट थीं। 

सभी को इंनवाइट करना चाहती थीं मां मधु

प्रियंका ने कहा कि उनकी मां का कहना था कि कैसे सिर्फ 200 लोगों के साथ पूरी शादी करेंगे, शादी में तो और ज्यादा लोग होने चाहिए। उनके ज्वैलर, डेयर ड्रेसर, मधु चोपड़ा शादी में सभी को इंवाइट करना चाहती थीं। मगर ऐसा पॉसिबल नहीं हो सकता था। 

एक और वेडिंग पार्टी की कही थी बात 

शो पर आगे प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को भी बताया कि उनकी मां शादी के बीच ये भी कहती दिखी कि मुझे दूसरी पार्टी अरेंज करनी हैं जिसमें वो अपने 1,50,000 लोगों को इंनवाइट करना चाहती हैं। प्रियंका का कहना है कि इंडियन शादी ऐसी ही होती है तो उनकी मां का सपना भी यही था कि उनकी लड़की की शादी में भी इतने ही मेहमान आएं। 

शॉट्स मारकर की शो की शुरूआत

द एलेन शो हॉलीवुड का सबसे पॉपुलर चैट शो इससे पहले दीपिका पादुकोण भी इस शो पर आ चुकी हैं। इस शो पर प्रियंका ने शुरूआत शॉट्स लगाकर की। होस्ट एलन ने उनसे कहा कि आप जब पिछली बार आई थीं तो आपने कहा था कि हम शो की शुरूआत ऐसे ही करेंगे। 

Web Title: priyanka chopra says that her mom madhu chopra was upset while nick jonas and priynka throughout the wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे