प्रियंका और निक: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते की ये खास बातें पता होनी चाहिए आपको

By मेघना वर्मा | Published: July 18, 2020 01:16 PM2020-07-18T13:16:29+5:302020-07-18T13:16:29+5:30

निक और प्रियंका दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। प्रियंका और निक ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ही शादी रचाई थी।

priyanka chopra birthday special nick jonas and priyanka love story how they met | प्रियंका और निक: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते की ये खास बातें पता होनी चाहिए आपको

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

Highlightsप्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक-दूसरे के कल्चर का पूरी तरह सम्मान करते हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका वो सुपर स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रियंका ने उस समय और लोगों का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया जब उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। साल 2018 के आखिरी महीने यानी पहली दिसम्बर को दोनों ने जोधपुर में शादी रचा ली।

निक और प्रियंका दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। प्रियंका और निक ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच ही शादी रचाई थी। प्रियंका और निक के इस रिश्ते के शुरू होने से लेकर शादी के इतने सालों तक भी दोनों कपल्स को कपल गोल देने से नहीं चूकते। 

कभी ये कपल किसी कॉन्सर्ट में दिखाई दे जाता है तो कभी किसी ट्रिप पर। कभी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं तो कभी किसी पार्टी में ये दोनों हाथों में हाथ दिए नजर आते हैं। दोनों की लव स्टोरी की कुछ बातें आपको भी जाननी जरूर चाहिए।

प्रियंका के फेवरेट हैं निक

शादी से पहले सिंगापुर में निक का म्यूजिक कॉन्सर्ट हो या फिर इन्स्टाग्राम की वो तस्वीर जिसमें निक और प्रियंका का भाई था और पोस्ट करते वक्त तस्वीर के ठीक नीचे प्रियंका ने लिखा था 'माय फेवरेट मेन'। प्रियंका कई इंटरव्यूज में भी ये बात बोल चुकी हैं कि निक उनके फेवरेट हैं।

प्रियंका चोपड़ा और <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/nick-jonas/'>निक जोनस</a> ने साल 2018 में शादी की।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की।

कल्चर को किया एक्सेप्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक-दूसरे के कल्चर का पूरी तरह सम्मान करते हैं। देसी गर्ल की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से तो हुई ही साथ ही क्रिश्चन तरीके से भी दोनों ने वेडिंग की। दोनों ने ही एक-दूसरे की परंपरा और कल्चर को अपनाया।

प्रियंका हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं।
प्रियंका हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं।

नहीं पड़ता ऐज गैप का असर

प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। ये बात प्रियंका और निक के रिश्तेत ने बता दी है। प्रियंका की उम्र 38 साल तो निक जोनस केवल 27 साल के हैं। दोनों के बीच पूरे 11 साल का ऐज गैप है। वहीं देसी गर्ल ने हमेशा उम्र को केवल एक संख्या माना है। 

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं प्रियंका आज की तारीख में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं प्रियंका आज की तारीख में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

एक-दूसरे के काम का सम्मान

प्रियंका और निक हमेशा एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से एक-दूसरे के लिए टाइम जरूर निकालते हैं। फैमिली को भी टाइम देते हैं और क्वालिटी टाइम भी बिताते हैं। 

Web Title: priyanka chopra birthday special nick jonas and priyanka love story how they met

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे