लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सात स्थानों पर एनआईए की छापेमारी, पीएफआई ठिकानों पर कार्रवाई, एयरगन, धारदार हथियार और दस्तावेज जब्त

By अंजली चौहान | Updated: February 18, 2023 16:05 IST

केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर सख्त आतंकवाद विरोधी कानून के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में एनआईए की टीम सात इलाकों में छापेमारी की पीएफआई के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर जिलों में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई

जयपुर: प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को राजस्थान में सात स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोटा में तीन स्थानों पर और माधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर जिलों में एक-एक स्थान पर छापेमारी की गई। प्रवक्ता ने बताया कि ये छापे संदिग्धों के आवासीय और वाणिज्यिक परिसरों पर मारे गए। अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, एक एयरगन, धारदार हथियार और दस्तावेज जब्त किए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी उस मामले में आगे की कार्रवाई के तहत की गई जो एनआईए ने पिछले साल 19 सितंबर को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिलने के बाद दर्ज किया था कि पीएफआई सदस्य सादिक सर्राफ (बारां निवासी) और मोहम्मद आसिफ (कोटा निवासी) अन्य के साथ "गैरकानूनी गतिविधियों" में लिप्त हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि इमराज रंगरेज नाम के एक व्यक्ति की पहचान की गई है, जिसके भीलवाड़ स्थित ठीकानों पर छापेमारी की गई है। इस बीच जांच एजेंसी ने पीएफआई के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद नदीम के घर पर छापा मारा। एजेंसी के हवाले से कहा गया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सादिक सर्राफ, मोहम्मद आसिफ के साथ पीएफआई के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। 

भारत में संगठन पर लगा है प्रतिबंध 

बता दें कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई और उसके कई सहयोगियों पर सख्त आतंकवाद विरोधी कानून के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। संगठन पर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रखने और देश नें सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप है। 

टॅग्स :राजस्थानएनआईएPFI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया