लाइव न्यूज़ :

एनआईए द्वारा देश के 70 से भी ज्यादा ठिकानों पर मारा गया है छापा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में हुई है छापेमारी

By आजाद खान | Updated: February 21, 2023 09:45 IST

बता दें कि एनआईए द्वारा ये छापे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई और राज्यों में मारे गए है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए द्वारा देश के कई राज्यों में छापेमारी की गई है। ये छापेमारी गैंगस्टरों और उनके सहयोगी के यहां की गई है। बता दें कि 70 से भी ज्यादा ऐसे ही ठिकानों पर रेड मारे गए है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा देश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापे मारे गए है। ये छापे टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकानों पर मारे गए है। 

एनआईए की टीम ने देश में करीब 70 से भी ज्यादा ऐसे ठिकानों पर छापे मारे है। आपको बता दें कि इन छापों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्य भी शामिल है। 

गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के घर व उनके ठिकानों पर मारे जा रहे है छापे- मीडिया रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये छापेमारी एक ही समय पर कई जगहों पर की जा रही है। बताया जा रहा है कि एनआईए को छह गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान कई और गैंगस्टरों की जानकारी मिली है। ऐसे में  एनआईए को जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के घर व उनके ठिकानों पर छापे मारे जा रहे है। 

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जिन गैंगस्टरों के यहां छापेमारी हुई है उनके दूसरों देशों में संपर्क होने की भी बात सामने आई है। यही नहीं लॉरेंस बिश्नोई और बवाना गैंग जैसे कुछ नाम भी है जिनके नाम पर भारत में आतंक के लिए काफी फंडिंग की जाती है। 

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर हो रही है छापेमारी

आपको बता दें कि इससे पहले गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत पकड़े गए गैंगस्टरों से एनआईए ने पूछताछ की थी। इस पूछताछ में पाकिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर गठजोड़ को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थी। ऐसे में इसे लेकर यह कहा जा रहा है कि इसी आधार पर इन गैंगस्टरों और इनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी मारी जा रही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, एनआईए अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन गैंगस्टरों का किस तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं वहीं अगर यह बात की जाए कि इन गैंगस्टरों को लेकर एनआईए ने क्या किया है तो इससे पहले भी ऐसे रेड किए गए है। इससे पहले इस सिलसिले में एनआईए ने तीन रेड मारे है जिसमें पिछले साल के अंत में दिल्ली-एनसीआर में किया गया रेड भी शामिल है। 

टॅग्स :एनआईएNew Delhiराजस्थानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया