लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी झंडा फहराए जाने के मामले में एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी एनआईए ने पंजाब के मोगा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े लोगों द्वारा खालिस्तानी झंडा लगाए जाने से संबंधी मामले में बृहस्पतिवार को छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के अलगाववादी संगठन एसएफजे पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि 14 अगस्त को दो आरोपियों ने मोगा में चार मंजिला उपायुक्त कार्यालय भवन की छत पर पीले रंग का झंडा लगा दिया था, जिस पर खालिस्तान लिखा हुआ था।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मुख्य द्वार के पास फहर रहे राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी को भी काट दिया था।

एनआईए अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने एसएफजे के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के उकसावे पर यह अपराध किया था, जिसने इस हरकत के लिए इनाम की घोषणा की थी।

उन्होंने बताया कि मोहाली की विशेष अदालत के समक्ष गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के अलावा आईपीसी की धाराओं में इंद्रजीत सिंह, जसपाल सिंह, आकाशदीप सिंह, जगविंदर सिंह, पन्नू और हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।

अधिकारी ने कहा कि इंद्रजीत सिंह, जसपाल सिंह और आकाशदीप सिंह ने खालिस्तानी झंडा लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?