लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग केस: हिज्बुल चीफ सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को NIA ने किया गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 30, 2018 11:39 IST

Terror Funding Case latest updates: राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह श्रीनगर से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को गिरफ्तार किया है।

Open in App

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह श्रीनगर से हिज्बुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद को गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार हिज्बुल चीफ सलाउद्दीन के बेटे को उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है।

कहा जा रहा है एनआईए के द्वारा ये गिरफ्तारी टेरर फंडिंग मामले में की गई है। वहीं, कहा जा रहा है कि पहले एनआईए ने घर छापा मारा था जहां कुछ ऐसे दस्तावेज मिले जिनके आधार पर बाद में शकील की गिरफ्तारी की गई है।

खबर के मुताबिक सैयद शकील अहमद को पहले एनआईए के द्वारा बात रखने का मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने 2011 के टेरर फंडिंग केस की किसी भी प्रकार जानकारी नहीं दी जिसके बाद उनके ऊपर कार्यवाही की गई है। शकील के  पास मनी ट्रांजेक्शन और विदेशों में मौजूद सैयद सलाउद्दीन के बेटों के अकाउंट के बारे में विस्तृत जानकारी है।

वहीं, इससे पहले अलगाववादी नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। गृह मंत्रालय की ओर से मिली इजाजत के बाद हुर्रियत के नेता सैयद शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फण्ट के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा शुरू किया जा सकता है।

इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की हुई मौत के बाद आतंकवादी गतिविधियों, स्टोन पेल्टिंग के लिए पाकिस्तान की ओर से की जा रही टेरर फंडिंग के मामले में अल्ताफ सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए की ओर से पैरवी कर रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डॉक्टर सतीश चंद्रा और पूर्व कानून सचिव टी के विश्वनाथन वाली दो सदस्यीय प्राधिकरण पीठ की ओर से बीते सप्ताह गृह मंत्रालय को एक आवेदन भेजा गया था, जिसके बाद उन्हें मुकदमा चलाने की अनुमति मिली है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएपीए ( Unlawful Activities (Prevention/गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम)) की धारा 45 के तहत मुकादमा चलाने की स्वीकृति अगले हफ्ते तक साफ हो सकती है। 

गौरतलब है कि बीते साल 24 जुलाई को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह सहित सात लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग के मामले में  गिरफ्तार किया था। आतंकवादियों की आर्थिक मदद और कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने वाली गतिविधियों की जांच के सिलसिले में एनआईए ने यह गिरफ्तारी की थी। गिलानी क दामाम अल्ताफ अहमद शाह को अल्ताफ फंटूश के नाम से भी जाना जाता है।

टॅग्स :एनआईएजम्मू कश्मीर समाचारटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां