लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई की परियोजना के लिए 6,600 से अधिक पेड़ों को काटने, प्रत्यारोपण करने की मंजूरी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 19:02 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने पांच पैकेज में शहरी विस्तार सड़क (यूईआर)-II के निर्माण के लिए राजधानी में 6,600 से अधिक पेड़ काटने और उनके प्रत्यारोपण की मंजूरी दी है। पर्यावरण विभाग द्वारा सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) परियोजना के लिए 4,365 पेड़ लगाए जाएंगे और 2,314 पेड़ काटे जाएंगे। पूरी होने पर यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम-दक्षिण क्षेत्र में तीन राजमार्गों से हो कर गुजरेगी। परियोजना के तहत शामिल पांच खंडों में एनएच-I चौराहा से लेकर कराला-कंझावाला रोड; कराला-कंझावला रोड से नांगलोई-नजफगढ़ रोड तक; नांगलोई-नजफगढ़ रोड से सेक्टर-24, द्वारका; स्पर से सोनीपत बाईपास और स्पर से बहादुरगढ़ बाईपास शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने पांच पैकेजों में (यूईआर)-II के निर्माण के लिए 36.45 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया है। गौरतलब है कि पिछले दिसंबर में, दिल्ली सरकार ने वृक्षारोपण नीति को अधिसूचित किया था जिसके तहत संबंधित एजेंसियों को अपने विकास कार्यों से प्रभावित पेड़ों में से कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ों का प्रत्यारोपण करना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतखुले मैदानों, बड़े बगीचों को भी विकास का हिस्सा मानना होगा 

भारतपर्यावरण-अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ती दुनिया 

कारोबारसड़क रफ्तार और तेज, 3.09 लाख करोड़ और मतदाता पहचान पत्रों के लिए मिले 250 करोड़ रुपये

विश्वदुनिया में पर्यावरण पर मंडराता नया खतरा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?