लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने मदुरै में जलाशय के आवंटन पर रोक लगाई, तमिलनाडु को नोटिस

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मदुरै में जलाशय ‘पुडुकुलम कनमोई’ को कुछ पत्रकारों को आवंटित किये जाने पर रोक लगा दी और इस विषय पर तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा है।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जलाशय को विघटित नहीं जा सकता और तमिलनाडु तालाब संरक्षण और अतिक्रमण बेदखली कानून, 2017 तथा उच्चतम न्यायालय के फैसलों के अनुरूप इसे संरक्षित रखना होगा।

पीठ ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया जो संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए एक महीने के अंदर ई-मेल से जवाब देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मदुरै के जिलाधिकारी को भी जवाब देने के लिए नोटिस भेजा जा सकता है।’’

अधिकरण ने कहा कि आगे इस बारे में पड़ताल के लंबित रहने तक यथास्थिति बनाकर रखी जा सकती है।

इस मामले में अधिकरण अब 23 अगस्त को सुनवाई करेगा।

अधिकरण राज्य सरकार के भूमि निष्पादन प्रकोष्ठ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागके आदेश के खिलाफ टी एम विनोद की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। विनोद ने कानून का उल्लंघन करके कतिपय पत्रकारों को पुडुकुलम कनमोई आबंटित करने के आदेश को चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी