लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने सुबनसिरी पनबिजली परियोजना पर पैनल के दोबारा गठन की याचिका को खारिज किया

By भाषा | Updated: August 2, 2019 07:17 IST

अधिकरण के प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उसने 2000 मेगावाट वाली परियोजना पर गठित समिति के पूर्वाग्रहग्रस्त होने की दलील को सही ठहराने के लिये रिकॉर्ड में कोई सामग्री नहीं पायी है।

Open in App

असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर लोअर सुबनसिरी पनबिजली परियोजना का रास्ता साफ करते हुये राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने बुधवार को इस परियोजना के अध्ययन के लिए बनी पर्यावरण मंत्रालय की समिति के पुनर्गठन की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

अधिकरण के प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उसने 2000 मेगावाट वाली परियोजना पर गठित समिति के पूर्वाग्रहग्रस्त होने की दलील को सही ठहराने के लिये रिकॉर्ड में कोई सामग्री नहीं पायी है। इस पीठ में उनके अलावा न्यायमूर्ति एसपी वंगाड़ी और न्यायमूर्ति के रामाकृष्णन हैं।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता द्वय आभिजीत शर्मा और गुवाहाटी के तुलाराम गोगोई ने याचिका दायर करके समिति के पुनर्गठन की मांग की थी। इस मामले में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने दायर अपने शपथपत्र में कहा कि इस समिति में शामिल लोगों के नाम मंत्रालय ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग और दूसरे क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किए हैं। वे अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं और किसी तरह की दुर्भावना से प्रेरित नहीं हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो