लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने तमिलनाडु में बांध से गाद निकालने पर पूर्ण पाबंदी लगाने से इनकार किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि ज्यादा उत्खनन से पर्यावरण की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही, कहा कि प्रकृति के संसाधनों का इस्तेमाल वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए जिससे ना केवल मौजूदा पीढ़ी बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी इसका फायदा मिले।

अधिकरण ने तमिलनाडु में नदी के जलग्रहण क्षेत्र या बांधों से गाद निकालने पर पूर्ण पाबंदी लगाने से इनकार कर दिया। एनजीटी ने कहा कि प्रकृति द्वारा उपहार में दिए गए प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए पर्यावरण की रक्षा भी होनी चाहिए।

न्यायमूर्ति के रामकृष्णन और विशेषज्ञ सदस्य के सत्यगोपाल की पीठ ने हालिया आदेश में कहा, ‘‘प्रकृति द्वारा उपहार में मिले प्राकृतिक संसाधनों के खनन के समय पर्यावरण की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। टिकाऊ विकास और पर्यावरण की रक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए। ’’

एनजीटी में कई याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है जिसमें दलीलें दी गयी हैं कि तूतिकोरीन जिले में श्रीवैकुंडम बांध से गाद निकालने के नाम पर अवैध खनन हो रहा है।

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वैज्ञानिक तरीके से गाद नहीं निकाला जा रहा जिसके कारण पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है।

एनजीटी ने कहा कि मामले में पर्यावरण मंजूरी की जरूरत नहीं है लेकिन बांध या जलाशय या नदियों से गाद निकालने के नाम पर अवैध खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पीठ ने राज्य सरकार को गाद निकालने, खनन वाले स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के लिए कदम उठाने को कहा ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और अवैध खनन पर रोक लगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह