लाइव न्यूज़ :

NewsClick Raids: विदेश से चंदा मिलने के मामले में ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2023 21:44 IST

अधिकारियों ने कहा कि कार्यवाही अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि 37 संदिग्ध लोगों से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ कार्यालय में पूछताछ की गई, जबकि नौ महिला संदिग्धों से उनके घरों में पूछताछ हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया इससे पहले यूएपीए के तहत दर्ज मामले में समाचार पोर्टल और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 स्थानों पर छापे मारे गएमामले की जांच से जुड़े दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि कार्यवाही अब भी जारी है

नयी दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने विदेश से धन मिलने की जांच के सिलसिले में मंगलवार को समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने चीन के समर्थन में प्रचार करने के लिए धन प्राप्त करने के आरोपों में आतंकवाद रोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े 30 स्थानों पर छापे मारे। 

अधिकारियों ने कहा कि कार्यवाही अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि 37 संदिग्ध लोगों से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ कार्यालय में पूछताछ की गई, जबकि नौ महिला संदिग्धों से उनके घरों में पूछताछ हुई। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य वस्तुओं को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। 

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने कहा कि अब तक दो आरोपियों - ‘न्यूजक्लिक’ के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। चक्रवर्ती के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह किस प्रकार इस मामले से संबंधित हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :दिल्ली पुलिसPress ClubUAPA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?