लाइव न्यूज़ :

थाने के सामने टेबल पर दोनों पैर रख बैठुंगा, तब समझोगे हुमायूं कबीर क्या चीज है; टीएमसी विधायक का कथित धमकी वाला वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: December 27, 2021 11:55 IST

वायरल वीडियो में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को यह कहते हुए सुना गया है कि पुलिस वाले अगर उनकी बात नहीं मानेगे तो वे उनकी 48 घंटों के अंदर तबादला करवा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी विधायक हुमायूं कबीर का कथित तौर पर पुलिस को धमकी वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो के वायरल होने पर बीजेपी ने टीएमसी पर वार किया है। वहीं टीएमसी ने इस मामले में विधायक से बात करने की बात कही है।

भारत: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक ने कथित तौर पर पुलिस वाले को ट्रांसफर करने की बात कही है। हालांकि इस वीडियो की अभी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने पर विपक्ष टीएमसी और सरकार दोनों पर निशाना साध रही है। बता दें कि विधायक को यह कहते हुए सुना गया कि अगर पुलिस अधिकारी को अपना काम सही से करना चाहिए और किसी दूसरे पार्टी के एजेंट के तौर पर काम करना बंद करे। उन्होंने उनकी बात नहीं मानने पर ट्रांसफर की धमकी भी दी है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद टीएमसी ने इस मामले में विधायक से बात करने की बात कही है।

वायरल वीडियो में क्या कहा विधायक ने 

मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर विधानसभा से विधायक हुमायूं कबीर का यह कथित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक अपने कार्यकर्ताओं को संबोधन कर रहे थे, और इस दौरान उन्होंने कहा वे टारजन नामक अपने कार्यकर्ता के द्वारा पुलिस अधिकारी को समझाने की कोशिश करेंगे और वे नहीं सुने तो उन पर कार्रवाई भी करवाएंगे। वीडियो में यह सुना गया है, 'टारजन को भरतपुर के ओसी (पुलिस प्रभारी अधिकारी) ने बुलाया था। मैंने टारजन से कहा है कि या तो ओसी (विपक्ष के) एजेंट की तरह काम करना बंद कर दें या अगले 48 घंटों के अंदर तबादले के लिए तैयार रहें। अगर जरूरत पड़ी तो मैं पुलिस थाने जाऊंगा और ओसी के सामने उनकी मेज पर पैर रख कर बैठूंगा।' 

टीएमसी करेगी विधायक से बात 

इस मामले में बयान देते हुए टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि वे इस मामले में विधायक से बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह वीडियो नया है या पुराना इस बात का भी अभी पता लगाना है। वहीं टीएमसी प्रवक्ता द्वारा यह बात भी सुना गया कि वे पार्टी में ऐसे व्यवहार की अनुमति नहीं देते हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा हुमायूं कबीर से इस संबंध में बात करने की भी बात कही है।  

टॅग्स :भारतपश्चिम बंगालटीएमसीBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप