लाइव न्यूज़ :

Weather Update: बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आज बारिश से बढ़ सकती है ठंड, जानें अपने राज्य में कैसी रहेगी सर्दी

By आजाद खान | Updated: January 14, 2022 09:08 IST

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आज विदर्भ और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई इलाकों बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंड के बढ़ने की संभावना जताई है। आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान समेत कई और राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में ठंड के बढ़ने और बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, विदर्भ (Vidarbha) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) समेत देश के कई इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इस बारिश से इलाकों में ठंड भी बढ़ने का आसार है। विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले एक दो दिनों गुजरात को कुछ ठंड से राहत मिल सकती है। वहीं देश की राजधानी में भी सर्दी का प्रकोप जारी है और यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले विभाग ने यह कहा था कि आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं कई और इलाकों में हल्की बारिश और ठंड के बढ़ने की संभावना जताई है। 

आज कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 और 15 जनवरी को बारिश होने भी संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे में आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

देश में कैसा रहेगा ठंड

उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगा और इससे इन इलाकों में ठंड भी बहुत पडे़गी। वहीं आने वाले दो दिनों में गुजरात, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में सर्दी के बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्र, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बेहद घने कोहरे भी छाए रहेंगे।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमबिहारNew Delhiछत्तीसगढ़Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया