लाइव न्यूज़ :

बेटों से मिली थी दुत्‍कार तो बेटियों ने दी मां की चिता को आग, समाधि को कंधे पर उठाकर 4 किमी दूर ले गई थीं श्मशान घाट

By आजाद खान | Updated: January 3, 2022 14:57 IST

बहनों के मुताबिक, उसके भाई मां को करीब 10 साल से नजरअंदाज कर रहे थे। वे लोग कभी भुल कर भी उसक हाल नहीं पूछते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी में 4 बेटियों द्वारा पुरे रीति रिवाज के साथ अपनी मां के अंतिम संस्कार करने की बात सामने आई है। इस पर पड़ोसियों का कहना है किजाति नायक के बेटों ने उसके अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। बहनों ने आईयों पर मां का हाल तक नहीं पूछने का आरोप लगाया है।

पुरी: ओडिशा के पुरी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के चार बेटियों ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी की रहने वाली जाति नायक के देहांत के बाद पड़ोसियों ने उसके बेटों से संपर्क किया था। अपनी मां की मौत की खबर सुनकर भी उसके बेटों पर कोई दुख नहीं दिखाई दिया और वे मां के अंतिम संस्कार करने के बात पर भी कुछ जवाब नहीं दिया। वहीं जब जाति की बेटियों को उनकी मां के मरने की खबर मिली तो उन्हें इससे काफी दुख हुआ और वे भाग कर अपने घर आईं। बता दें कि जब बहनों को पता चला कि उसके भाई मां के अंतिम संस्कार में नहीं आएंगे तो बहनों ने खुद से अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। इसके बाद विधी के अनुसार उन लोगों ने अपनी मां की चिता को आग दिया है। 

क्यों नहीं भाईयों ने किया मां का अंतिम संस्कार

बहनों के मुताबिक, उसके भाई उसकी मां को पसंद नहीं करते थे। वे उसका हाल तक नहीं पूछते थे। बहनों का यह भी कहना था उसके भाई मां को पिछले 10 साल से नजरअंदाज कर रहे थे और उसको साथ में भी नहीं रखते थे। बेटियों का यह भी आरोप है कि मां के देहांत से पहले जब वे बीमार पड़ी थी तब भी उसके भाईयों ने उनका कोई खबर नहीं लिया था। उन लोगों ने यह भी बताया कि पिता के मौत के बाद उसकी मां ने फेरीवाले का काम करके उन लोगों को पाला था। 

बेटियों ने किया मां का अंतिम संस्कार

जब भाईयों ने अपने फर्ज अदा करने से इंकार कर दिया तो बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। उन लोगों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर पुरे रीति रिवाज के साथ अपनी मां को अंतिम बिदाई दी। बेटियों ने पहले मां के शव को घर के बाहर रखा, जिसमें कुछ और पड़ोसियों ने उनकी मदद भी की। इसके बाद उन्होंने अर्थी तैयार की और उसे अपने कंधे पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए चार किलोमीटर श्मशान घाट तक ले गईं।

टॅग्स :ओड़िसापूरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?