लाइव न्यूज़ :

‘परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे... ना फर्जी चाचा..’, MP के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विवादित पोस्ट पर भड़की कांग्रेस. इंदौर में पोस्टर लगाकर बोली- माफी मांगे

By आजाद खान | Updated: January 30, 2022 13:06 IST

इस पर कांग्रेस ने कहा है कि मंत्री ने ऐसे बयान से अपनी तुच्छ शिक्षा का परिचय दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के एक पोस्ट से नया विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर विवादित पोस्ट किया था।कांग्रेस उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है।

इंदौर: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विवादित पोस्ट पर प्रदेश कांग्रेस ने खुली चेतावनी दी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने बकायदा पोस्टर लगाकर नेता के बयान का विरोध किया है। उनका कहना है कि अगर मंत्री मोहन यादव माफी नहीं मांगेगे तो उन्हें इंदौर में घुसने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्री ने इससे पहले महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू पर विवादित बयान दिया था जिसके कारण प्रदेश कांग्रेस उनसे नाराज है और उनकी माफी की मांग कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस कर रहा है विरोध

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के पोस्ट के खिलाफ कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। इसके लिए पार्टी ने यूनिवर्सिटी के गेट पर एक पोस्टर भी लगाया है जिसमें मंत्री को माफी नहीं मांगने पर इंदौर में नहीं घुसने देने की बात कही गई है। यह नहीं विरोध के रुप में पोस्टर में यह भी लिखा हुआ है कि गोड़से वादियों होश में आओ। इसके साथ कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मंत्री को पद से हटाने की मांग की गई है।

क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश कांगेस प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने दावा किया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन अपने फेसबुक पोस्ट में मंत्री मोहन यादव ने लिखा था, ‘‘गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, सरदार वल्लभभाई पटेल थे। परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे, ना ही देश के फर्जी चाचा थे…. ना लोहे की महिला थी, ना ही कंप्यूटर के आविष्कारक थे।’’ इसके बाद कांग्रेस ने शनिवार को मांग की है कि इस प्रकार की ‘अशोभनीय’ टिप्पणी पोस्ट करने के लिए मंत्री माफी मांगें। 

आलोचना के बाद यादव ने हटाया था अन्य पोस्ट भी

इसके अलावा,  मंत्री मोहन यादव ने लिखा था, ‘‘परेड में काशी विश्वनाथ की झांकी थी, वैष्णो देवी की झांकी थी, सनातन संस्कृति का नजारा था। मेरा देश सही में बदल रहा है, मेरा देश अंग्रेजी गुलामों के जबड़ों से निकल रहा है, मेरा देश सही में स्वतंत्र हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, बाद में इसकी आलोचना होने के बाद यादव ने इस पोस्ट को हटा दिया था।

कांग्रेस कर रही है मंत्री को हटाने की मांग

गुप्ता ने कहा कि मंत्री की यह फर्जी पिताजी एवं फर्जी चाचा की टिप्पणी क्रमश: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में थी और ऐसा कर उन्होंने अपनी तुच्छ शिक्षा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यादव माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें मंत्री पद से तत्काल हटा देना चाहिए।

बीजेपी ने किया पलटवार

वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री के पोस्ट से कांग्रेस इसलिए भड़की हुई है, क्योंकि इसमें मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी और सनातन धर्म की प्रशंसा की गई है, जो विपक्षी पार्टी की तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ है।

टॅग्स :भारतमहात्मा गाँधीPandit Jawaharlal Nehruकांग्रेसफेसबुकFacebook
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?