लाइव न्यूज़ :

गज़ब! लॉकडाउन का फायदा उठाकर इस शख्स ने कर डाला 145 ऑनलाइन कोर्स, जानें आम लोगों को क्या दी सलाह

By आजाद खान | Updated: January 3, 2022 12:17 IST

शफी ने बताया कि वह फिलहाल 22 ऐसे और कोर्स हैं जिसे वह अभी कर रहे है। उन्होंने आम लोगों से इस मौके का फायदा उठाने की भी सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन का फायदा उठाते हुए इस शख्स ने कुल 145 ऑनलाइन केर्स किए हैं। इस कोर्स को दुनिया के नामी यूनिवर्सिटीज द्वारा किया गया है। इस शख्स को अब तक 16 देशों से सर्टिफिकेट मिल चुके हैं।

केरल: कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन का फायदा अगर किसी ने उठाया है तो वे केरल के रहने वाले शफी विकरमन हैं। शफी विकरमन ने इस लॉकडाउन में दुनिया के बड़े बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटीज से कुल 145 ऑनलाइन केर्स किए हैं। एक तरफ लॉकडाउन में जहां सभी स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद थी और पूरा जन जीवन ठप बैठा था, वहीं इस समय का सही से इस्तेमाल करते हुए शफी ने घर बैठे ऑनलाइन केर्स किया और कुछ सर्टिफिकेट भी हासिल किए। उसने कोर्सएरा और डब्ल्यूएचओ की सीखने वाली एक शाखा के मदद से कई ऐसे कोर्स घर बैठे किए जिसे करना हर छात्र का सपना होता है। शफी के इस काम पर लोग उन्हें शाबाशी दे रहें और उनसे प्रेरणा भी ले रहे हैं। उन्हें अब तक 16 देशों से सर्टिफिकेट मिले हैं और वे अब 22 कोर्स कर रहे हैं।

शफी ने किए कई मेडिकल कोर्स

मामले में शफी का कहना है कि वे शुरू से मार्केटिंग का कोर्स करना चाहते थे, लेकिन जब वे इन ऑनलाइन पोर्टल पर कोर्स करने को चाहा तो उन्हें मेडिकल के कई कोर्स मिले। शफी को बचपन से ही मेडिकल में पढ़ाई करने का शौक था, लेकिन कुछ कारणों से वे पढ़ नहीं पाए थे। ऐसे में उन्हें दोबारा मौका मिलने पर वे इसे गवाना नहीं चाहा और मेडिकल से संबंधित कई कोर्स कर डाले। इन कोर्स को पूरा करने के बाद उन्होंने अपना अनुभव लोगों से शेयर किया और कहा वे काफी खुश हैं। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि ऑनलाइन इन केर्स का लोगों को फायदा उठाना चाहिए और इसके जरिए अपने पसंदीदा विषय में पढ़ाई भी करना चाहिए। 

इन नामी यूनिवर्सिटीज से लिया सर्टिफिकेट

शफी ने दुनिया के कुछ नामी यूनिवर्सिटीज से सर्टिफिकेट लिया है। उन्होंने प्रिंसटन, येल, कोलंबिया, आइवी लीग और व्हार्टन जैसे कुछ नामी यूनिवर्सिटीज से ऑनलाइन कोर्स कर सर्टिफिकेट हासिल किया है। शफी के मुताबिक, उन्होंने मेडिकल, वित्त, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फोरेंसिक, ब्लॉकचेन, क्रिप्टोकरेंसी, फूड एंड बेवरेज मैनेजमेंट और मनोविज्ञान जैसे कुछ विषय में अपना कोर्स किया है।  

टॅग्स :केरलCoronaकोरोना वायरसUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत