लाइव न्यूज़ :

New Year 2024: आने वाली पीढ़ी ने महानायकों को याद करते हुए किया 2023 को विदा, देखा नये भारत का सपना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 09:35 IST

साल 2023 कुछ खट्टी-मिठी यादों के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। बीते साल भारत ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की, जिस पर हर भारतीय को ताउम्र गर्व रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2023 कुछ खट्टी-मिठी यादों के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया2023 में भारत ने आगे बढ़कर विश्व के सामने जी-20 समूह की अगुवाई कीदेश को नया संसद मिला, इसरो ने अंतरिक्ष में चंद्रयान भेजकर नया इतिहास रचा

New Year 2024:  साल 2023 कुछ खट्टी-मिठी यादों के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। बीते साल भारत ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की, जिस पर हर भारतीय को ताउम्र गर्व रहेगा। 2023 में भारत ने जी-20 समूह की अगुवाई की।

देश को नया संसद मिला। इसरो ने अंतरिक्ष में चंद्रयान भेजकर भारत की असीम क्षमताओं का विश्व भर के सामने सराहनीय प्रदर्शन किया।

इन्हीं कुछ बातों को लेकर सोशल प्लेटफार्म 'एक्स' पर Megh Updates की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें हमारी आने वाली पीढ़ी देश के महापुरुषों को याद करते हुए गुजरे हुए 2023 की दास्तां पेश कर रही है और आने वाले भारत के सपनों को साझा कर रही है।

कुल 2 मिनट 41 सेकेंड के इस वीडियो में महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, वीर सावरकर, एपीजे अब्दुल कलाम जैसी शख्सियतों के साथ उभरे भारत की तस्वीर पेश की गई है। बेहद प्ररणादायक इस वीडियो को एक्स पर अब तक 92 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

वीडियो में बताया गया है कि भारत ने इस साल किन-किन उपलब्धियां हासिल की, मसलन अंडमान के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखना, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, महिलाओं को संसद में मिले आरक्षण की बात की गई है। राजपथ को कर्तव्य पथ में बदले जाने जैसी तमाम अन्य कार्यों को वीडियो में शामिल किया गया है।   

टॅग्स :न्यू ईयरभारतमहात्मा गाँधीए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामVeer Savarkar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?