लाइव न्यूज़ :

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हंगामा!, दिल्ली पुलिस ने जारी की तस्वीर, 10 अरेस्ट, वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2026 19:41 IST

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा की तस्वीर शेयर की, जो इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा। छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए आयोजन स्थल पर हंगामा किया था।कांग्रेस पार्टी की गहरी निराशा और हक जताने की भावना को दिखाता है।

नई दिल्लीः भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत मंडपम के अंदर एक नाटकीय 'शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन किया, जिससे चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बाधा उत्पन्न हुई और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोध जताते हुए शर्ट उतारते, नारे लगाते और कार्यक्रम के दौरान ही समिट स्थल में प्रवेश करते देखा गया। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा की तस्वीर शेयर की, जो इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में से एक हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की तरक्की को, इस देश की समृद्धि को, गौरव को कभी भी सहन नहीं कर पाई है। जो पार्टी केवल एक परिवार के महिमामंडन में लगी रहती है, एक खानदान की प्रशंसा में लगी रहती है वो देश की प्रशंसा नहीं सह सकती है... इसकी कितने भी कठोर शब्दों में निंदा की जाए, कम होगा।

जब देश आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व व विजन के कारण दुनिया का सिरमौर बन रहा है, उस समय कांग्रेस पार्टी ने ऐसा काम करके बहुत निंदनीय काम किया है। हम समझ सकते थे कि अब तक उनका विरोध प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता, भाजपा व NDA के खिलाफ था लेकिन अब उन्होंने अपनी विरोधी मनोवृत्ति को वैश्विक स्तर पर दिखा दिया है। विश्व के अतिथि हमारे यहां आए हैं, बहुत सफलता के साथ AI समिट संपन्न हो रहा है, उस समय कांग्रेस ने इस प्रकार का निंदनीय काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं की ओर से ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान किए गए विरोध-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए आयोजन स्थल पर हंगामा किया था।

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "यह कांग्रेस पार्टी की गहरी निराशा और हक जताने की भावना को दिखाता है।

मिस्टर राहुल गांधी, सिर्फ़ सरकार पर हमला करने के लिए भारत की ग्लोबल रेप्युटेशन को कमज़ोर कर रहे हैं, क्या यह आपका कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का तरीका है? जब भारत की तरक्की रोकने के लिए हाल के ट्रेड एग्रीमेंट के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए जा रहे हैं, तो आपकी पार्टी के सदस्यों ने एक मशहूर AI समिट में बिना शर्ट के मार्च करने का फैसला किया।

ऐसा लगता है कि दुनिया के सामने 140 करोड़ भारतीयों की नेगेटिव इमेज बनाने के लिए। इस तरह के तरीके देश के लिए आगे की सोच की कमी को ही दिखाते हैं।" हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "इनके(कांग्रेस) DNA में है, देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना, देश को अपमानित करना। कांग्रेस ऐसा यहां तो करती रहती है।

देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के इशारे पर, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में चल रहे AI समिट में ऐसा किया। उस समिट में पूरे विश्व के प्रबुद्धजन आ रहे हैं, उसका हिस्सा बन रहे हैं... समिट के अंदर उन्होंने जिस प्रकार का कृत्य किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

मुझे पता चला है कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है... देश का जब सम्मान बढ़ रहा है, गौरव बढ़ रहा है, उस समय जिस प्रकार की हरकत की गई है वो दुर्भाग्यपूर्ण है... ऐसे लोग देश को हर मोर्चे पर अपमानित करने का काम करते हैं... परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है... ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। देश का यदि कहीं भी अपमान हो रहा है तो ये देश के 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है... "

एआई समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया, 10 लोग गिरफ्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने इस घटना को लेकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसदिल्ली पुलिसBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?