लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की हो चुकी है एंट्री?, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये जानकारी

By अनुराग आनंद | Updated: December 24, 2020 11:26 IST

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बेहद तेजी से फैलने वाले नए स्ट्रेन के बाद, अब वहां वायरस का एक और नया स्ट्रेन सामने आया है, जो कि बहुत संक्रामक है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी तेजी से फैला रहा है।पहले के कोरोना वायरस के मुकाबले नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक तेजी से फैलता है।

नई दिल्ली:ब्रिटेन व दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिलने से पूरी दुनिया में कोहराम मच गया है। यूरोप समेत दुनिया के कई देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने वाले वाहन व विमानों को फिलहाल रद्द करने का फैसला किया है। 

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट मुताबिक, इस बीच भारत सरकार ने भी यूनाइटेड किंगडम में कोरोन वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद 31 दिसंबर तक फिलहाल विमानों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। देश और दुनिया के लोगों में कोरोना वायरस के इस बदलते रूप को लेकर दहशत फैल गई है। इस बीच देश के लोग इस बात को जानना चाहते हैं कि भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हुई है या नहीं हुई है?

नए स्ट्रेन को पता लगाने के लिए अलग से लैब स्थापित किया जाएगा-

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि इस नए स्ट्रेन को पता लगाने के लिए अलग से लैब स्थापित किया गया है। जबतक जांच रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो जाता है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन इंडिया में प्रवेश कर चुका है, इससे पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना गलत होगा। 

जीनोम सिक्वेंश अधारित जांच करने की जरूरत-

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के इस बदले हुए रूप की उपस्थिति का पता लगाने के लिए जीनोम सिक्वेंश अधारित जांच करने की जरूरत है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह का जांच केवल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), जैवप्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) या फिर नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के नामित प्रयोगशालाओं के माध्यम से ही किया जा सकता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि इस तरह के वायरस के बारे में पता लगाने में थोड़ा समय लगेगा। 

पिछले दिनों में भारत आने वाले 22 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले-

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में यूनाइटेड किंगडम से भारत के विभिन्न शहरों में विमान से आने वाले करीब 22 यात्रियों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रिटेन के लगभग 50 प्रतिशत यात्री कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन COVID-19 से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में कड़ाई के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे