लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री मोदी आप पीछे हट जाइए", जानें क्यों ओवैसी ने कहा कि पीएम और राष्ट्रपति दोनों को नहीं करना चाहिए संसद भवन का उद्घाटन?

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2023 17:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद भवन का उद्घाटन करने पर असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पीएम को पीछे हटकर ओम बिरला को ये हक देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन किया जाएगा पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने का विपक्षी पार्टियों ने बहिष्कार किया है असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि पीएम और राष्ट्रपति दोनों का संविधान के हिसाब से उद्घाटन का हक नहीं है

नई दिल्ली: देश में 28 मई को प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। मगर इस उद्घाटन समारोह के पहले ही इस पर राजनीति तेज हो गई है।

देश की बड़ी विपक्षी पार्टियां इस उद्घाटन समारोह का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर रही है। इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है।

असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा, "नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं करना चाहिए और न ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। कई विपक्षी पार्टियां जो यह कह रही है कि राष्ट्रपति को संसद का उद्घाटन करना चाहिए वह गलत कह रही है।"

दरअसल, इस समय देश में ये विवाद चल रहा है कि नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम को नहीं राष्ट्रपति को करना चाहिए और इसे लेकर विपक्ष अड़ा हुआ है।

मगर ओवैसी ने सभी मांगों को खारिज करके एक नई थ्योरी सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए।

ओवैसी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आप और माकपा सहित उन्नीस विपक्षी दलों ने 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के अपने फैसले की घोषणा की है।

हालांकि ओवैसी ने कहा कि वह नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति मुर्मू के आह्वान से सहमत नहीं हैं। एक नए संसद भवन की आवश्यकता है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता।

हम केवल पीएम मोदी द्वारा इसके उद्घाटन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “विपक्षी दलों ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। लेकिन वे जो कह रहे हैं कि राष्ट्रपति को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए, वह संविधान के अनुसार गलत है।" 

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष लोकसभा का संरक्षक होता है। अध्यक्ष को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए। पीएम मोदी को पीछे हटना चाहिए और स्पीकर ओम बिरला को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीसंसदनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं