लाइव न्यूज़ :

संसद की नई इमारत को लेकर गर्मायी राजनीति, कांग्रेस सहित विपक्ष ने पीएम मोदी पर बोला हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: December 10, 2020 18:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में समाई शक्ति ही देश के विकास को नई ऊर्जा दे रही है, देशवासियों को नया विश्वास दे रही है। भारत में लोकतंत्र नित्य नूतन हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में हम हर चुनाव के साथ वोटर टर्नआउट को बढ़ते हुए देख रहे हैं।पुराने संसद भवन ने स्वतंत्रता के बाद के भारत को दिशा दी तो नया भवन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का गवाह बनेगा।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का शिलान्यास किये जाने को लेकर पहले से हमलावर कांग्रेस ने तीखी आलोचना की। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित अपने ट्वीट में लिखा "इतिहास में यह भी दर्ज होगा कि  जब अन्नदाता सड़कों पर 16 दिन से हक़ों की लड़ाई लड़ रहे थे तब आप सेंट्रल विस्टा के नाम पर अपने लिए महल खड़ा कर रहे थे, लोकतंत्र में सत्ता सनक पूरी करने का नहीं , जन सेवा और लोक कल्याण का माध्यम होती है।  "

राहुल गांधी के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आरजेडी , सपा सहित अनेक दलों  ने इस नए संसद भवन के निर्माण को लेकर कड़ी आलोचना की है। ग़ौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय  ने भी सरकार के नया संसद भवन बनाने के फैसले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस बात की पाबंदी लगायी है कि  जब तक अदालत अपना फ़ैसला  नहीं सुना देती तब तक शिलान्यास के अलावा किसी भी प्रकार के निर्माण पर पाबंदी रहेगी। 

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी तल्ख़ टिप्पणी की यह कहते हुए , "संसद पत्थर से बनी  इमारत नहीं, संसद प्रजातंत्र है , संविधान की मर्यादाओं का मानना है , सामाजिक समानता है , भाईचारा और साद-भाव है तथा 130 करोड़ भारतीयों की आशा है।  इन सब को रौंद  कर बनायीं गयी नयी संसद की इमारत कैसी होगी ? "ग़ौरतलब है कि  प्रधानमंत्री मोदी ने सैंकड़ों वर्ष पुरानी संसद की इमारत को अलविदा कहने का फैसला कर आज नयी इमारत के लिए आज आधारशिला रखी।  

टॅग्स :संसदनरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे