लाइव न्यूज़ :

New Government Formation: नीतीश कुमार दिल्ली में तब तक खूंटा गाड़े रह सकते हैं, जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ न ले लें: सूत्र

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2024 12:09 IST

जनता दल यूनाइटेड की ओर से बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी को समर्थन दे रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तब तक डटें रहेंगे, जब तक नरेंद्र मोदी शपथ नहीं ले लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार दिल्ली में तब तक डटें रहेंगे, जब तक नरेंद्र मोदी शपथ नहीं ले लेते हैंनीतीश कुमार के 8 जून तक दिल्ली में जमे रहने की संभावना हैनीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में लोकसभा की 40 में से 12 सीटें हासिल की है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नई सरकार के गठन की कवायद तेज कर दी गई है। इस बीच खबर मिल रही है कि मोदी को समर्थन दे रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में तब तक डटें रहेंगे, जब तक नरेंद्र मोदी शपथ नहीं ले लेते हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार जेडीयू सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 जून को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने तक दिल्ली में ही रहेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में, भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करने में सक्षम था, उसके बाद विपक्ष के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 234 सीटों पर है।

बीते बुधवार को एनडीए गठबंधन ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना और केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए 7 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

वहीं सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले उसके गठन को लेकर एनडीए गुट के नेताओं, विशेष रूप से टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार के बीच चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इसी संबंध में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा आज सुबह अपने आवास पर एनडीए की बैठक की मेजबानी करेंगे। बैठक के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार को नई सरकार में अहम कैबिनेट मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। टीडीपी जहां लोकसभा में स्पीकर का पद की मांग को लेकर उत्सुक है, वहीं बीजेपी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

टीडीपी ने आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 16 सीटें हासिल कीं, जबकि जेडीयू ने बिहार की 40 में से 12 सीटें हासिल कीं। भाजपा इस बार केवल 240 लोकसभा सीटों के साथ जीत के साथ बहुमत से पीछे रह गई। हालांकि सहयोगियों की मदद से एनडीए 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो