लाइव न्यूज़ :

केरल में किसी स्थान का नाम परिवर्तन करने की कभी कोई योजना नहीं थी:विजयन

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:45 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 29 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में किसी स्थान का नाम परिवर्तन करने की वाम सरकार की कभी कोई योजना नहीं थी और उन्होंने कर्नाटक की सीमा से लगे कासरगोड जिले में कुछ स्थानों का नाम कन्नड़ से मलयालम में तब्दील करने के विषय पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से कोई पत्र नहीं प्राप्त किया था।

उन्होंने कहा कि पूरा विवाद यह प्रदर्शित करता है कि तिल का ताड़ बनाया जा सकता है।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कभी भी राज्य में किसी स्थान का नाम बदलने पर कभी विचार नहीं किया। मैं नहीं समझ पा रहा कि इस तरह की खबर कैसे आई। ऐसा लगता है कि हमारे राज्य में अनावश्यक मुद्दे पैदा करने की कोशिश की गई। ’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने इस विषय के बारे में उन्हें पत्र लिखा था, विजयन ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला था।

लोक निर्माण विभाग मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने इसे ‘फर्जी खबर’ बताते हुए कहा कि कुछ लोग इसके जरिए सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं।

इससे पहले, प्रदेश भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने यह विषय उठाते हुए दवा किया था कि यह कदम(नाम परिवर्तन का) कुछ लोगों की नजरों में अच्छा बनने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब