लाइव न्यूज़ :

हर नेता का लेखा-जोखा बताएगा ‘नेता एप’, अभी हुए लोकसभा चुनाव तो बीजेपी को होगा 70 सीटों को नुकसान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2018 11:53 IST

Neta app: अधिकतर लोगों के अंदर अपने नेताओं के बारे में सब कुछ जानने की उत्सुकता होती है। उनके नेता ने चुनाव के वक्त उनसे कौन-कौन से वादे किए थे और अब तक पूरे कितने किए हैं तो यह सब जानकारी महज एक एप से मिल जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्त: अधिकतर लोगों के अंदर अपने नेताओं के बारे में सब कुछ जानने की उत्सुकता होती है। उनके नेता ने चुनाव के वक्त उनसे कौन-कौन से वादे किए थे और अब तक पूरे कितने किए हैं तो यह सब जानकारी महज एक एप से मिल जाएगी। इस एप का नाम है नेता एप। 

खास बात ये है कि इस एप में इलाके ने नेता के बारे काम काज से लेकर हर चीज की जानकारी प्राप्त होगी। विधायकों के कामों की रिपोर्ट देने वाले इस एप का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया।‘नेता एप’ के जरिये जनप्रतिनिधियों के काम का आंकलन आम लोगों के द्वारा किये गये मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जायेगा। खुद प्रणब मुखर्जी ने इसको  जनता के लिए एक अच्छी पहल बताया है।

वहीं नेता एप के संस्थापक प्रथम मित्तल हैं। उन्होंने बताया है कि करीब 543 संसदीय क्षेत्रों और 4120 विधानसभा के डेढ़ करोड़ प्रमाणित वोटरों ने अपने नेताओं को रेटिंग दी है।वहीं, खबर के अनुसार इस एप के डेटा के अनुसार अगर अभी लोकसभा के चुनाव कराए जाए तो बीजेपी को करीब 70 सीटों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हांलाकि इन सीटों के आंकड़े में बसपा और सपा के गठबंधन को नहीं शामिल किया गया है। बीजेपी को 2014  के आंकड़ों का नुकसार होते हुए वह 212 पर सिमट जाएगी, जबकि कांग्रेस 44 से बढ़कर 110 सीटों पर पहुंच जाएगी।

क्या है एप में

इस एप में चुनाव जीतने वाले 93 प्रतिशत उम्मीदवार नेता एप की श्रेष्ठ रेटिंग में शामिल थे। प्रथम मित्तल इसको लेकर बताया है कि बीते आठ माह में 543 संसदीय क्षेत्र और 4120 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने नेता एप का इस्तेमाल शुरु कर दिया है। उन्होंने अगले साल आम चुनाव से पहले यह संख्या दस करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है।  साथ ही खुद आम जनका एप के जरिए अपने नेताओं को रेटिंग भी दे पाएंगे। ये एप हर तरह के मोबाइल पर होगा। नेता एप 16 भाषाओं में काम करता है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप