लाइव न्यूज़ :

Nepal Floods bihar: 56 साल बाद पानी ही पानी?, गंडक बराज वाल्मीकि नगर में 36 फाटक खोले, सुपौल सभी स्कूल बंद, अभियंता तैनात

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2024 17:17 IST

Nepal Floods bihar: नदी में किसी भी प्रकार के नाव परिचालन बंद कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग और स्थानीय पदाधिकारी बांधो पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNepal Floods bihar: गंडक नदी के तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है।Nepal Floods bihar: बाढ़ को लेकर लोग सहमे हुए हैं। पटना भी प्रभावित हो सकता है।Nepal Floods bihar:गोपालगंज,छपरा, बेतिया,सहित कई जिलों पर पड़ेगा।

Nepal Floods bihar: नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार अशनिवार अपराह्न 4 बजे कोसी बराज, वीरपुर से 5,49,500 क्यूसेक और गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से 5,01,650 क्यूसेक जलस्राव प्रवाहित हुआ है तथा इसमें वृद्धि हो रही है जो कोसी क्षेत्र के लिए अलार्मिंग है। गंडक बराज से पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसको लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं अभियंता हाई अलर्ट पर हैं। नेपाल से आ रही पानी से बिहार में भारी तबाही मच सकती है। गंडक बराज वाल्मीकि नगर के कुल 36 फाटक खोल दिए गए हैं। पानी में सिल्ट की अधिकता के चलते सुरक्षा हेतु नहरों के गेट बंद कर दिए गए हैं। 56 साल बाद इतना पानी आया है। इसका असर गोपालगंज,छपरा, बेतिया,सहित कई जिलों पर पड़ेगा।

बाढ़ को लेकर लोग सहमे हुए हैं। इसका असर पटना पर भी पड़ सकता है। गंडक नदी के तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है दिन रात लगातार जल संसाधन विभाग और स्थानीय पदाधिकारी बांधो पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना प्रसारित किया गया है। नदी में किसी भी प्रकार के नाव परिचालन बंद कर दिया गया है।

शुक्रवार को ही सुपौल समेत कई जिलों को अलर्ट कर दिया गया था। रात से ही तटबंधों की निगरानी तेज कर दी गई थी। वहीं शनिवार की सुबह कोसी बराज के तमाम फाटक खोलने की नौबत आ गई। इधर, बाढ़ का संकट गहराता देखकर सुपौल में कोसी तटबंध के अंदर के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। तटबंध के अंदर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के साथ-साथ तेज झोंके वाली हवा भी चलेगी, जिससे नुकसान के आसार हैं।

जबकि, आठ जिलों के शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सिवान, सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में मध्यम से भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को आठ जिलों के दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, सहरसा, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वर्षा के कारण नदियों में जल स्तर में काफी वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर बांधों के सतत निगरानी में प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम जुटी हुई है। अभियंता और एसडीआरएफ की टुकड़ी को तैनात किया गया है, ताकि आपदा जैसी घड़ी में निपटा जा सके।

टॅग्स :नेपालबाढ़बिहारमौसमपटनाभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी