लाइव न्यूज़ :

नेपाल-भूटान-बांग्‍लादेश-श्रीलंका, सभी पड़ोसी देशों के प्रतिनि‌धि अटल को देने पहुंचे श्रद्धांजलि

By भारती द्विवेदी | Updated: August 17, 2018 17:09 IST

अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के मद्देनजर 25 सड़के रोकी गई हैं और 20 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीजेपी मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। थोड़ी ही देर में उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अटल जी के निधन से देश में ही नहीं विदेश में लोग काफी दुखी हैं। विश्व भर से उनके निधन पर लोग अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। अटल जी के आखिरी दर्शन के लिए भारत के सभी पड़ोसी देशों के नेता भारत पहुंचे हैं। श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं।

नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।

अटल जी को आखिरी विदाई देने के लिए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक भी दिल्ली में मौजदू हैं। 

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है- 'हम उन्हें बांग्लादेश लिबरेशन युद्ध में बांग्लादेश के लोगों के लिए मजबूत योगदान और समर्थन के लिए याद करते हैं। उन्हें बंगाली संगीत बहुत पसंद आया। जब वह विदेश मंत्री बने तो मुझे दिल्ली में राजनयिक के रूप में सेवा करने का सौभाग्य मिला था।'

बता दें कि दोपहर डेढ़ बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी जो विजयघाट तक जाएगी। अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के मद्देनजर 25 सड़के रोकी गई हैं और 20 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर एम्स में निधन हो गया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार शाम में मेडिकल बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। उनके निधन के खबर के बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीश्री लंकानेपालबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा