लाइव न्यूज़ :

राजनीति कायर,  सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?, नीरज कुमार ने सांसद पप्पू यादव पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2026 16:53 IST

पप्पू यादव के खुलासे वाले दावों पर नीरज कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति पर डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, धोखाधड़ी और दंगे जैसे दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हो, वह दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार खो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकमर और पेट में असहनीय दर्द होने लगता है, वे स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं और रोने लगते हैं।सवाल किया कि रुपेश हत्याकांड जैसे मामलों में पप्पू यादव इतने समय तक चुप क्यों थे?क्या वे केवल पर्दे के पीछे बैठकर बारगेनिंग कर रहे थे?

पटनाः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के द्वारा जेल से बाहर निकलने के बाद यह आरोप लगाए जाने पर कि पटना, दिल्ली और उनके अपने क्षेत्र पूर्णिया के कुछ बड़े नेता मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। पप्पू यादव के इन आरोपों पर जदयू ने चुप्पी तोड़ते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पप्पू यादव को राजनीति का कायर बताया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि पप्पू यादव को अपनी हत्या की साजिश के बारे में इतनी सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?

उन्हें उन तीन नेताओं के नाम सार्वजनिक करने चाहिए जो उनकी जान लेना चाहते हैं। नीरज कुमार ने पप्पू यादव के पुराने बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि जो शख्स खुद को इतना निडर बताता था कि लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों से भी नहीं डरता, वह आज कुछ नेताओं का नाम लेने में क्यों थर-थर कांप रहा है? यह उनकी कायरता और उनके दोहरे चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करता है।

वे सिर्फ हवाबाजी कर रहे हैं। पप्पू यादव के जेल जाने और बाहर आने के तरीके पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा नाटक है। जब पप्पू यादव के जेल जाने की बारी आती है, तो वे अचानक गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं।

उन्हें कमर और पेट में असहनीय दर्द होने लगता है, वे स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं और रोने लगते हैं। लेकिन जैसे ही कोर्ट से जमानत मिलती है और वे जेल की दहलीज से बाहर कदम रखते हैं, उनका सारा दर्द गायब हो जाता है। व्हीलचेयर छोड़कर वे सीधे दौड़ते हुए हवाई जहाज पकड़ने पहुंच जाते हैं।

पप्पू यादव के खुलासे वाले दावों पर नीरज कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति पर डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, धोखाधड़ी और दंगे जैसे दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हो, वह दूसरों पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार खो चुका है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि रुपेश हत्याकांड जैसे मामलों में पप्पू यादव इतने समय तक चुप क्यों थे? क्या वे केवल पर्दे के पीछे बैठकर बारगेनिंग कर रहे थे?

टॅग्स :पप्पू यादवबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?