लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर कोरोना के खिलाफ ‘टीम इंडिया’ की भावना से काम करने की जरूरत: नायडू

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर ‘‘टीम इंडिया’’ की भावना से काम करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में सभी राज्यपालों और उपराज्यपालों से डिजीटल माध्यम से संवाद करते हुए उन्होंने इस महामारी के खिलाफ समन्वित प्रयास पर जोर दिया और इसके मद्देनजर राज्यपालों व उपराज्यपालों से सर्वदलीय बैठकों का नेतृत्व करने को कहा।

बैठक के बाद नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करें और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मिलकर टीम की तरह काम करें। राज्यपालों के लिए यह आवश्यक है कि वह मुख्यमंत्रियों के साथ सक्रियता से मिलकर काम करें।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जांचे और परखे जा चुके ‘‘जांच, संपर्क का पता लगाने और उपचार करने’’ की भरोसेमंद रणनीति पर नयी ऊर्जा से काम करने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक नायडू ने राज्यपालों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधी उपायों का अनुपालन करने के लिए जागरूकता अभियान में सिविल सोसायटी के लोगों को भी शामिल करें और समन्वित लड़ाई के लिए सर्वदलीय बैठकों का नेतृत्व करें।

उन्होंने कहा, ‘‘दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए ‘टीम इंडिया’ की भावना अपनाई जानी चाहिए। राज्यों का अभिभावक होने के नाते राज्यपाल राज्यों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।’’

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश का नेतृत्व करने और आगे बढ़कर कदम उठाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और साथ ही टीके के लिए उन्होंने वैज्ञानिक समुदाय के योगदान को रेखांकित किया।

इस लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मियों के योगदान की भी उन्होंने चर्चा की।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह