लाइव न्यूज़ :

एनडीए जातीय समीकरण के आधार पर चुनावी दंगल जीतने की तैयारी में, भाजपा की पसंद अगड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2019 17:37 IST

राजग के उम्मीदवारों की सूची में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है. एनडीए ने सभी जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. एनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवारों में 19 अति पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति से आते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवारों में 19 अति पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति से आते हैं. एनडीए ने सामान्य जाति से 13 लोगों को प्रत्याशी बनाया है.

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस चुनाव में जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा है. भाजपा ने जहां एक बार फिर अपने परंपरागत वोट बैंक यानी अगड़े (सामान्य) उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, वहीं जदयू ने पिछड़ों और अति पिछड़े उम्मीदवारों के भरोसे चुनावी नैया पार करने की कोशिश की है.

एनडीए में शामिल लोजपा ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. वहीं, एनडीए ने सिर्फ एक अल्पसंख्यक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

राजग के उम्मीदवारों की सूची में जातिगत समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है. एनडीए ने सभी जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. एनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवारों में 19 अति पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति से आते हैं. सबसे ज्यादा जदयू ने इस वर्ग से आने वाले 12 लोगों को टिकट थमाया है जबकि भाजपा ने इस वर्ग से आने वाले सात लोगों को चुनावी मैदान में उतारा है. 

इसी तरह एनडीए ने अनुसूचित जाति से आने वाले छह लोगों को उम्मीदवार बनाया है. एनडीए ने सामान्य जाति से 13 लोगों को प्रत्याशी बनाया है. इसमें सबसे ज्यादा राजपूत जाति के सात, ब्राह्मण जाति से दो, भूमिहार जाति से तीन और कायस्थ जाति से एक व्यक्ति को टिकट दिया गया है. एनडीए की ओर से जदयू ने सिर्फ किशनगंज से एक अल्पसंख्यक को टिकट दिया है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया