लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने झारखंड डीजीपी से पूछा- पांच महिलाओं के गैंगरेप मामले में आपने क्या किया

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 22, 2018 13:13 IST

झारखंड के खूंटी जिले में जागरूकता फैलाने गईं एक गैर सरकारी संगठन से जुड़ी पांच महिलाओं का कम से कम पांच पुरुषों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App

रांची , 22 जून: राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से लिखित में झारखंड में पांच महिलाओं से बलात्कार मामले में हुई कार्रवाई की पूरी डिटेल मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में तीन सदस्यीय एक इंक्वायरी टीम का गठन किया है, जो मामले की जांच करेगी। इसके मामले पर पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को खूंटी जिले में मानव तस्करी और विस्थापन के मुद्दे पर झारखंड के चोचांग गांव में जागरूकता फैलाने गईं एक गैर सरकारी संगठन से जुड़ी पांच महिलाओं का कम से कम पांच पुरुषों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना में पत्थलगढ़ी से जुड़े लोग लिप्त हैं। 

पुलिस अधीक्षक अश्चिनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गैर सरकारी संगठन का 11 सदस्यीय दल मानव तस्करी और विस्थापन के संबंध में एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देने गांव गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि मौके पर कुछ पुरुष आ गए और उन्हें बंदूक के दम पर नजदीक के जंगलों में ले गए। वहीं पर उन्होंने अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा गया है।

दिव्यांग बच्ची को घर में अकेला पाकर 50 वर्षीय पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी खुद 4 बच्चों का पिता

मामले की जांच के लिए तीन दलों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पीड़िताओं ने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी थी बल्कि इस बारे में उन्हें सूत्रों से पता चला। महिलाओं की मेडिकल जांच की जा चुकी है।(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :गैंगरेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब