लाइव न्यूज़ :

NCRB Data: सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक, दिल्ली में विदेशियों के खिलाफ अपराध के मामले 48 प्रतिशत बढ़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2023 21:31 IST

देशभर में 2022 में कुल 1,70,924 आत्महत्याओं के साथ राष्ट्रीय औसत दर 12.4 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में 2022 में आत्महत्या के 293 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 27 अधिक हैं और आत्महत्या दर में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक हैसिक्किम में प्रति एक लाख आबादी पर आत्महत्या की दर 43.1 प्रतिशत दर्ज की गईइसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप में 42.8 प्रतिशत

NCRB Data: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में प्रति एक लाख आबादी पर आत्महत्या की दर 43.1 प्रतिशत दर्ज की गई, इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप में 42.8 प्रतिशत, पुडुचेरी में 29.7 प्रतिशत, केरल में 28.5 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 28.2 प्रतिशत है।

देशभर में 2022 में कुल 1,70,924 आत्महत्याओं के साथ राष्ट्रीय औसत दर 12.4 प्रतिशत रही। रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में 2022 में आत्महत्या के 293 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 27 अधिक हैं और आत्महत्या दर में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सिक्किम में कुल 226 पुरुषों और 67 महिलाओं ने आत्महत्या की। पिछले साल राज्य में इन घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी (83 आत्महत्याएं) रही।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की जनसंख्या 6.10 लाख से अधिक है। इससे पूर्व के दो वर्षों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आत्महत्या दर सबसे अधिक रही थी। इसके बाद सिक्किम का स्थान आता था।

भारत में 2022 में दंगों के सबसे अधिक 8,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने सोमवार को 'भारत में अपराध 2022' रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज करने में महाराष्ट्र (उत्तर प्रदेश के बाद) दूसरे स्थान पर रहा।

नसीआरबी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में वर्ष 2022 में विदेशियों के खिलाफ अपराध के मामलों में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आंकड़ों के अनुसार, 2022 में दिल्ली में विदेशियों के खिलाफ अपराध के कुल 40 मामले दर्ज हुए, जो 2021 में दर्ज किए गए 27 मामलों से अधिक हैं। हालांकि ये 2020 में दिल्ली में दर्ज विदेशियों के खिलाफ अपराध के 62 मामलों की तुलना में कम हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 2022 में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के कुल 256 मामले दर्ज हुए, जबकि 2021 में यह संख्या 322 और 2020 में 168 थी।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 2022 में 2021 की तुलना में आपराधिक मामलों में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और करीब तीन लाख मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में भारतीय दंड संहिता के तहत कुल 2,98,988 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 2,89,045 मामले दर्ज किए गए थे। 2020 में दर्ज मामलों की कुल संख्या 2,45,844 रही थी। गृह मंत्रालय की संस्था एनसीआरबी के अनुसार, दिल्ली में 2022 में हत्या के 501 मामले दर्ज किए गए, जिनकी संख्या 2021 और 2020 में क्रमश: 454 और 461 रही थी। साल 2022 में 'महिलाओं के खिलाफ अपराध' के कुल 14,158 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 2021 और 2020 में क्रमश: 13,982 और 9,782 रहे थे। 

एनसीआरबी ने कहा कि साइबर अपराध के मामले बढ़कर 685 हो गए हैं जो 2021 और 2020 में क्रमश: 345 और 166 रहे थे। आंकड़ों में कहा गया कि बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले 2022 में बढ़कर 7,400 हो गए, जबकि 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 5,256 थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में अपहरण के 5,585 मामले दर्ज किए गए। 2021 और 2020 में ऐसे मामलों की संख्या 5,475 और 4,011 थी। साल 2021 से 2022 के बीच बुजुर्ग नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामले 1,166 से बढ़कर 1,313 हो गए। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :एनसीआरबीसिक्किमNew Delhiउत्तर प्रदेशअंडमान निकोबार द्वीप समूहमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

क्राइम अलर्टEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

भारतMaharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: पूरे राज्य में मतगणना स्थगित, 21 दिसंबर को नए नतीजे की तारीख तय, सीएम फडणवीस ‘त्रुटिपूर्ण’ प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें