लाइव न्यूज़ :

NCPCR ने स्कूलों को पत्र लिखकर कहा- 'रक्षा बंधन के दौरान राखी, तिलक या मेहंदी लगाए छात्रों को न दें सजा'

By आजाद खान | Updated: August 31, 2023 08:33 IST

त्योहारों के दौरान स्कूलों द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले सजा पर एनसीपीसीआर ने कहा कि “यह ध्यान दिया जा सकता है कि आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 17 के तहत स्कूलों में शारीरिक दंड निषिद्ध है।”

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बंधन को लेकर एनसीपीसीआर ने स्कूलों को एक आधिकारिक पत्र लिखा है। पत्र में बच्चों को राखी, तिलक, मेहंदी लगाने के लिए सजा न देने की बात कही है। यही नहीं एनसीपीसीआर ने स्कूलों द्वारा सजा देने पर आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 17 का हवाला भी दिया है।

नई दिल्ली: बाल अधिकार पैनल एनसीपीसीआर ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों से एक आग्रह किया है। अपने आग्रह में एनसीपीसीआर ने कहा है कि रक्षा बंधन जैसे त्योहार के दौरान स्कूल परिसर के अंदर राखी, तिलक या मेहंदी पहनने पर छात्रों को सजा न दें। 

बता दें कि देश भर में ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमें इस तरह के त्योहारों में शामिल होने के लिए बच्चों को परेशान किया जाता था और सजा भी दी जाती थी। ऐसे में एनसीपीसीआर द्वारा देश भर के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिवों को संबोधित करते हुए एक आधिकारिक पत्र लिखा गया है और यह आग्रह किया गया है। 

एनसीपीसीआर ने आधिकारिक पत्र में क्या कहा है

एनसीपीसीआर ने एक आधिकारिक पत्र में यह कहा है कि "पिछले कुछ वर्षों में, आयोग ने विभिन्न समाचार रिपोर्टों के माध्यम से देखा है कि त्योहारों के उत्सव के कारण बच्चों को स्कूल शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न और भेदभाव का शिकार होना पड़ता है।"

यही नहीं एनसीपीसीआर ने पत्र में आगे यह भी कहा है कि "यह देखा गया है कि स्कूल रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान बच्चों को राखी या तिलक या मेहंदी लगाने की इजाजत नहीं देते हैं और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता है।"

एनसीपीसीआर ने दिया कानून का हवाला

मामले में बोलते हुए एनसीपीसीआर ने आरटीई अधिनियम, 2009 का हवाला दिया और कहा कि आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 17 स्कूलों में शारीरिक दंड पर रोक लगाती है। एनसीपीसीआर ने कहा, “यह ध्यान दिया जा सकता है कि आरटीई अधिनियम, 2009 की धारा 17 के तहत स्कूलों में शारीरिक दंड निषिद्ध है।”

ऐसे में इस पर बोलते हुए शीर्ष बाल अधिकार निकाय ने कहा कि “इसलिए, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि स्कूल ऐसी किसी भी प्रथा का पालन न करें जिससे बच्चों को शारीरिक दंड या भेदभाव का सामना करना पड़े।”

टॅग्स :NCPCRchildchildState
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम