लाइव न्यूज़ :

एनसीपी नेता के फिल्म में नाथूराम गोडसे का किरदार निभाने पर छिड़ा विवाद, दी ये सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2022 19:06 IST

एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने जिस फिल्म में नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया है, उसका नाम 'व्हाई आई किल्ड गांधी' है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के शिरूर से एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे की फिल्म पर मचा है बवालफिल्म में सांसद अमोल कोल्हे ने नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया हैअमोल कोल्हे का कहना है कि 'रील लाइफ' और 'रियल लाइफ' में फर्क होता है

मुंबई: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद अमोल कोल्हे द्वारा एक फिल्म में अभिनय करने को लेकर विवाद मच गया है। शिरूर से लोकसभा के सांसद अमोल कोल्हे ने फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई है। इसे ही लेकर विवाद हो रहा है। 

सांसद अमोल कोल्हे ने जिस फिल्म में नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया है, उसका नाम 'व्हाई आई किल्ड गांधी' है और ट्रेलर आने के बाद से फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

यह फिल्म महात्मा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली के लाल किले में चले नाथूराम गोडसे पर चले मुकदमे पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में नाथूराम बने सांसद कोल्हे सियासत में शरद पवार के नजदीकी लोगों में से माने जाते हैं।

2019 में एनसीपी से जुड़े थे अमोल कोल्हे

शिवसेना से राजनीति की शुरुआत करने वाले सांसद कोल्हे एनसीपी के चर्चित नेताओं में शुमार किये जाते हैं। साल 2019 में शिवसेना छोड़कर शरद पवार की पार्टी ज्वाइन करने वाले कोलहे को शरद पवार ने शिरूर से लोकसभा का टिकट दे दिया।

लोकसभा चुनाव में शिवसेना के शिवाजी अधलराव पाटिल को 50 हजार से अधिक मतों से हराकर संसद पहुंचे कोल्हे राजनीति के साथ-साथ मराठी टीवी के चर्चित अभिनेता भी हैं। इस विवादास्पद फिल्म के पहले कोल्हे छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके बेटे संभाजी महाराज का किरदार भी निभा चुके हैं। 

विवाद बढ़ने के बाद अमोल कोल्हे ने दी सफाई

फिल्म पर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए अमोल कोल्हे ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी और कहा कि 'रील लाइफ' और 'रियल लाइफ' के बीच अंतर होता है और जो भी फिल्म के किरदार को लेकर मेरा विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह बात समझनी चाहिए। 

कोल्हे ने सोशल मीडिया के जरिये कहा, "... कभी-कभी ऐसी भूमिकाएं आती हैं, जहां आप विचारधारा से सहमत नहीं होते हुए भी एक कलाकार के रूप में उसे निभाते हैं। फिल्म में मेरे लिए नाथूराम गोडसे का रोल भी कुछ इसी तरह का था। व्यक्तिगत तौर पर मैं कभी गांधीजी की हत्या या नाथूराम के विचारों का समर्थक नहीं करता हूं, लेकिन फिल्म के निर्देशक ने मुझे जो भूमिका दी, एक कलाकार होने के नाते मैंने उसे इमानदारी से निभाने की कोशिश की है। हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए! उम्मीद है कि लोग मेरे काम को खुले दिमाग से देखेंगे।"

टॅग्स :महात्मा गाँधीमहाराष्ट्रशरद पवारNCPशिव सेनानाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?