लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख के बयान पर NCP नेता मजीद मेमन ने उठाए सवाल, कहा-चुनाव के मद्देनजर किया बालाकोट का जिक्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 12:51 IST

एनसीपी नेता माजीद मेमन ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को राजनीति से प्रेरित बताया है। मजीद ने कहा कि सेना प्रमुख ने आगामी चुनाव को देखते हुए बालाकोट वाला बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता माजिद मेनन अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बिपिन रावत ने कहा था कि पाकिस्तान ने बालाकोट के आंतकी शिविरों को दोबारा सक्रिय कर दिया है

एनसीपी नेता मजीद मेमन ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को राजनीति से प्रेरित बताया है। मजीद ने कहा कि सेना प्रमुख ने आगामी चुनाव को देखते हुए बालाकोट वाला बयान दिया है। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए था कि पाकिस्तान ने बालाकोट के आंतकी शिविरों को दोबारा सक्रिय कर दिया है और करीब 500 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि इससे ये भी साबित होता है कि भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक ने वहां भारी तबाही मचाई थी।

सेना प्रमुख ने कहा, 'जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्‍तान ने खुलेआम बोल दिया है कि हम आतंकी भेजेंगे।' उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं इसी वजह से बढ़ी हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि इन आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से सक्रिय हैं ताकि घुसपैठ की कोशिश को विफल किया जा सके।

एनसीपी नेता माजिद मेनन अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने पीएम मोदी को अनपढ़ और जाहिल कहा था। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९बिपिन रावतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया