लाइव न्यूज़ :

एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, कहा- हम लोकतंत्र की हत्या नहीं देख सकते, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 14, 2022 12:04 IST

एक महिला बीजेपी कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि जितेंद्र आव्हाड ने उनकी अनुमति के बिना उन्हें छूकर निंदनीय कार्य किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा कीउन्होंने कहा कि पुलिस ने 72 घंटे में मेरे खिलाफ 2 झूठे मामले दर्ज किएउन्होंने ये भी कहा कि मैं पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लड़ूंगा

मुंबई:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने 72 घंटे के अंतराल में पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दो मामले दर्ज करने के बाद सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। एक मामले में उनपर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, जिसका उन्होंने खंडन किया है। आव्हाड ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, "पुलिस ने 72 घंटे में मेरे खिलाफ 2 झूठे मामले दर्ज किए।" 

उन्होंने आगे लिखा, "मैं पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लड़ूंगा। मैं विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला कर रहा हूं। हम लोकतंत्र की हत्या नहीं देख सकते।" रिपोर्ट्स के मुताबिक बीती रात राकांपा नेता के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया था। बीजेपी की एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि कलवा-खादी पुल के उद्घाटन के दौरान एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए वह अन्य महिलाओं के साथ भीड़ में आगे आई थी। तभी जितेंद्र अवाद ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे एक तरफ ले गए।

महिला ने अपनी शिकायत में तर्क दिया है कि आव्हाड ने उसकी अनुमति के बिना उसके हाथों को छूकर निंदनीय कार्य किया है। इससे पहले शनिवार को मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड और 11 अन्य को एक मामले में जमानत दे दी, जिसमें उन पर मराठी फिल्म "हर हर महादेव" के एक शो को बाधित करने का आरोप लगाया गया था।

7 नवंबर को जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों ने "हर हर महादेव" के एक शो को जबरन रोक दिया, यह आरोप लगाते हुए कि फिल्म ने छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को विकृत कर दिया है। इस घटना के वीडियो में दिखाया गया है कि जब कुछ फिल्म देखने वालों ने व्यवधान का विरोध किया तो उन्हें पीटा भी गया। इस घटना को लेकर वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (हमला) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNCPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट