लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बाद झारखंड चुनाव पर टिकी NCP की नजर, 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2019 18:01 IST

गठबंधन हुआ तो एनसीपी 10 सीट पर प्रत्याशी उतारेगी. गठबंधन नहीं होने की स्थिति में 30 सीटों पर प्रत्याशी का लड़ना तय है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में 30 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ उनकी बैठक है.

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी ने झारखंड में 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया हैपार्टी ने 30 सीट चयनित किया है, जहां से वह प्रत्याशी उतारेगी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने अच्छे प्रदर्शन से गदगद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अब झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पर निगाहें टिका दी है. एनसीपी ने झारखंड में 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. वह अब अपने उम्मीदवारों के तलाश में जुट गई है.

इस संबंध में सूबे के पूर्व मंत्री सह एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में एनसीपी का जनाधार बढ़ा है. उन्होंने बताया कि पलामू के सभी विधानसभा के अलावा जमशेदपुर, धनबाद और गोड्डा में भी पार्टी का जनाधार है. यही वजह है कि पार्टी ने 30 सीट चयनित किया है, जहां से वह प्रत्याशी उतारेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का महाराष्ट्र में अच्छे प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. केंद्रीय नेतृत्व भी झारखंड में अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी देने के प्रति गंभीर है. कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में विपक्षी पार्टियों कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद समेत अन्य सेकुलर विचारधारा रखने वाली पार्टियों के नेताओं से बात चल रही है. 

गठबंधन हुआ तो एनसीपी 10 सीट पर प्रत्याशी उतारेगी. गठबंधन नहीं होने की स्थिति में 30 सीटों पर प्रत्याशी का लड़ना तय है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में 30 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ उनकी बैठक है. उस बैठक में प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के हुसैनाबाद, डालटनगंज, गोड्डा, महगामा, पाकुड, साहेबगंज, गिरिडीह, जमशेदपुर, छतरपुर, हटिया, तमाड, कोडरमा, धनबाद, चतरा समेत अन्य कई सीटें शामिल हैं. 

उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार से झारखंड की जनता त्रस्त है. ऐसे में एनसीपी एक आशा की किरण है. चुनाव के दौरान शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, नवाब मल्लिक व सुप्रिया सुले प्रचार की कमान संभालेंगे. इसके लिए पार्टी अपने पूरे दमखम के साथ तैयारी में जुटी हुई है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप