लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा बोले- शरद पवार के घर बैठक राष्ट्र मंच की, कांग्रेस विरोध का कोई इरादा नहीं

By शीलेष शर्मा | Updated: June 22, 2021 13:28 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से यहां मुलाकात की और वह देश में मौजूदा परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को कई पार्टियों के नेताओं तथा जानी-मानी हस्तियों की एक बैठक की मेजबानी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 11 जून को पवार सेमुंबई में दोपहर के भोजन पर मिले थे।संजय झा, पवन वर्मा और सुधींद्र कुलकर्णी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

नई दिल्लीः शरद पवार और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात की रोशनी में भाजपा के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने के लिये शरद पवार के आवास पर कल होने वाली बैठक में कांग्रेस विरोधी एजेंडा नहीं है तथा न ही यह बैठक शरद पवार द्वारा बुलाई गयी है। यह खुलासा टीएमसी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बातचीत के दौरान किया। 

सिन्हा ने खुलासा किया बैठक का आयोजन राष्ट्रीय मंच द्वारा किया जा रहा है जिसमें पवार की उतनी ही भूमिका है जितनी अन्य नेताओं की। बैठक के एजेंडे पर रोशनी डालते हुये उन्होंने साफ़ किया कि बैठक का कोई उद्देश्य कांग्रेस का विरोध करना नहीं है।

लेकिन आगामी चुनाव में भाजपा को समूचा विपक्ष जिसमें कांग्रेस भी शामिल है एक साझा रणनीति बनाकर कैसे पराजित कर सकती है, पर विचार होगा साथ ही विपक्ष को लामबंद करने की कोशिश होगी। इस कोशिश को अंजाम देने के लिये रणनीति बनाने का भी प्रयास होगा। उन्होंने साफ़ किया कि बैठक में हिस्सा लेने के लिये सूचना भी माज़िद मैनन जैसे नेताओं की तरफ से भेजी गयी है।

लेकिन सूत्र बताते हैं कि बिना पवार की सहमति के माज़िद मैनन की यह पहल संभव नहीं है। जानकारों का मानना है कि पवार मेनन को आगे कर परदे के पीछे से राजनैतिक पासे फैंक रहे हैं जिसे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा समर्थन मिल रहा है। प्रशांत किशोर और यशवंत सिन्हा की भूमिका को इसी रोशनी में देखा जा रहा है। 

टॅग्स :यशवंत सिन्हाममता बनर्जीपश्चिम बंगालकांग्रेसप्रशांत किशोरशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील