लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शरद पवार का पलटवार, कहा, 'बीजेपी के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं, 'भ्रम फैला रहे हैं अजित पवार'

By स्वाति सिंह | Updated: November 24, 2019 18:13 IST

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं पर रविवार को शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया कि वह राज्य के लोगों के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के ट्वीट का पलटवार किया। बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने का कोई सवाल ही नहीं है।

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामा ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार के ट्वीट का पलटवार किया। उन्होंने कहा 'बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने का कोई सवाल ही नहीं है। एनसीपी ने सर्वसम्मति से शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। लोगों के बीच भ्रम और गलत धारणा बनाने के लिए श्री अजीत पवार का बयान गलत और भ्रामक है।'

बता दें कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं पर रविवार को शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त किया कि वह राज्य के लोगों के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने टवीट किया, ‘‘धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री, हम एक स्थायी सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कठिन मेहनत करेंगे।’’ इसके साथ ही अजित पवार ने लिखा 'मैं एनसीपी में हूं और हमेशा एनसीपी में ही रहूंगा और शरद पवार साहब हमारे लीडर हैं। हमारी भाजपा-एनसीपी गठबंधन वाली सरकार अगले पांच वर्षों के लिए महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार प्रदान करेगा जो राज्य और इसके लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेगी।

उन्होंने आगे लिखा 'चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है, सब ठीक है। बस थोड़े धैर्य की आवश्यकता है। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।' राकांपा के सूत्रों ने बताया कि यह ट्वीट इस बात का संकेत है कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे अजित पवार भाजपा को समर्थन को लेकर अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया