लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के मानसबल झील में 33 साल बाद फिर शुरू हुआ एनसीसी नेवल विंग का प्रशिक्षण

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 14, 2022 16:31 IST

1990 के दशक में आतंकवाद की शुरुआत के दौरान क्षेत्र में प्रशिक्षण को निलंबित कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है। इस बार शिविर में जम्मू कश्मीर के विभिन्न महाविद्यालयों की लड़कियों सहित लगभग 100 एनसीसी कैडेट भाग लेने जा रहे हैं।

Open in App

जम्मू: कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले एनसीसी के वह कैडेट जो नेवल विंग से जुड़े हुए हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल करीब 33 वर्षों के बाद भारतीय नौसेना ने एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मानसबल झील में नौसैनिक प्रशिक्षण क्षेत्र को पुनर्जीवित किया है। अभी तक ये कैडेट जम्मू के विभिन्न इलाकों में प्रशिक्षण के लिए आते थे तो उन्हें खराब हालत वाले नेशनल हाईवे की परिस्थितियों से जूझना पड़ता था।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप श्रीनगर, ब्रिगेडियर के एस कलसी ने बताया कि इस बार के शिविर में जम्मू कश्मीर के विभिन्न महाविद्यालयों की लड़कियों सहित लगभग 100 एनसीसी कैडेट भाग लेने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से 1990 के दशक में आतंकवाद की शुरुआत के दौरान क्षेत्र में प्रशिक्षण को निलंबित कर दिया गया था। ब्रिगेडियर कलसी ने कहा कि प्रतिभागियों ने इस क्षेत्र से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उत्साह व्यक्त किया और उनके ठहरने और रहने की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि 33 साल के अंतराल के बाद मानसबल झील में नौसेना विंग की एनसीसी प्रशिक्षण गतिविधियों को पुनर्जीवित किया गया है।

ब्रिगेडियर कलसी ने कहा, 'एनसीसी प्रशिक्षण राष्ट्रीय निर्माण का प्रमुख अंग है। हम उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रशिक्षित भी करते हैं लेकिन मूल उद्देश्य उन्हें अनुशासित बनाना और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।'

उन्होंने कहा कि आतंकवाद की शुरुआत के दौरान प्रशिक्षण को निलंबित कर दिया गया था और अब सरकार, प्रशासन और सशस्त्र बलों की गतिविधियों के बाद सुरक्षा स्थिति में इस हद तक सुधार हुआ है कि हम प्रशिक्षण क्षेत्र को फिर से शुरू करने और पुनर्जीवित करने में सक्षम हैं।

ब्रिगेडियर कलसी ने कहा कि मानसबल में निलंबन के दौरान नगरोटा और मानसर झील में प्रशिक्षण दिया जाता रहा था, जिसके दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति के कारण कश्मीर के कैडेटों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील